फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   LIC AAO Prelims Result 2023 To Be Released Soon Know How And When to Check Score Card On Licindia.in

LIC AAO Result 2023: कब जारी होगा एलआईसी एएओ भर्ती रिजल्ट? यहां जानें- कहां और कैसे कर सकेंगे चेक?

Fri, 10 Mar 2023 12:18 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 10 Mar 2023 12:18 PM IST
सार

LIC AAO Pre Result 2023 and Mains Exam Call Letter: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) चरण- एक (प्रारंभिक) सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) के पद के लिए परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने वाले हैं। क्योंकि, वे उम्मीदवार जो प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं और मुख्य परीक्षा 18 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी।  

विज्ञापन
LIC AAO Prelims Result 2023 To Be Released Soon Know How And When to Check Score Card On Licindia.in
LIC AAO Result 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

LIC AAO Pre Result and Mains Exam Call Letter 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) चरण- एक (प्रारंभिक) सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO जनरलिस्ट) के पद के लिए परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने वाले हैं। क्योंकि, वे उम्मीदवार जो प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं और मुख्य परीक्षा 18 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी।  

विज्ञापन

LIC AAO Exam 2023: फरवरी के तीसरे सप्ताह में हुई थी परीक्षा

17 फरवरी से 20 फरवरी, 2023 के बीच एलआईसी सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) - 31वीं बैच के तहत 300 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। उम्मीदवार एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in के माध्यम से एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परिणाम अगले एक-दो दिन घोषित किए जाने की संभावना है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

LIC AAO Prelims Result 2023: डाउनलोड करने के चरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां होम पेज पर करिअर सेक्शन पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    AAO (जनरलिस्ट) -2023 की भर्ती पर क्लिक करें। 
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    परिणाम डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पंजीकरण संख्या / रोल नंबर, पासवर्ड / डीओबी (डीडी-एमएम-वाईवाई) जैसे विवरण दर्ज करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आपका एलआईसी एएओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 

 

विज्ञापन

LIC AAO Mains Admit Card 2023: कॉल लेटर जल्द

प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम आने के बाद एलआईसी की ओर से सहायक प्रबंध अधिकारी भर्ती मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र भी जारी किए जाएंगे। सभी शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर कॉल लेटर डाउनलोड का लिंक जल्द उपलब्ध होगा। 

 

LIC AAO Mains Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर उपलब्ध एलआईसी एएओ मेन्स कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आपका कॉल लेटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed