फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Last day to challenge SSC CGL Tier 1 answer key, pay a fee of Rs 100

SSC CGL: सीजीएल टियर 1 उत्तर कुंजी को चुनौती देने का आखिरी दिन, 100 रुपये शुल्क का करें भुगतान

Tue, 08 Oct 2024 11:54 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 08 Oct 2024 11:54 AM IST
सार

SSC CGL: एसएससी सीजीएल ने टियर 1 की उत्तर कुंजी जारी की थी, इस पर आपत्ति कर उठाने का यह आखिरी दिन है। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन
Last day to challenge SSC CGL Tier 1 answer key, pay a fee of Rs 100
Ssc - फोटो : Amar ujala

विस्तार

SSC CGL: कर्मचारी चयन आयोग ने आज संयुक्त स्नातक स्तर की टियर 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने के लिए विंडो बंद करने की घोषणा की थी। टियर 1 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार जो, समाधान से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.gov.in पर जाकर SSC CGl उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। 
विज्ञापन


एसएससी सीजीएल टियर 1 उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए सहायक दस्तावेजों के साथ पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी। आयोग ने 3 अक्तूबर 2024 को SSC CGL टियर 1 उत्तर कुंजी 2024 जारी की थी। बता दें कि एसएससी ने 9 से 26 सितंबर 2024 तक CGL टियर 1 परीक्षा आयोजित की। टियर 1 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को टियर 2 परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
विज्ञापन


उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए, उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा जो वापस नहीं किया जाएगा। साथ ही, उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, विशेषज्ञ अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करेंगे जो उम्मीदवारों को जारी की जाएगी। परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा और उम्मीदवार केवल अंतिम उत्तर कुंजी के साथ ही संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनौती देने के चरण 
  • उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध उत्तर कुंजी चैलेंज लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें। 
  • सहायक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आवश्यक शुल्क का भुगतान करें। 
  • अंत में सबमिट पर क्लिक करें।
  • पुष्टिकरण पृष्ठ को सेव करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed