फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   KVS & NVS Admit Card 2025 Released, Download at cbse.gov.in

KVS-NVS Admit Card: केवीएस-एनवीएस भती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस दिन होंगे एग्जाम; जानें गाइडलाइंस

Thu, 08 Jan 2026 01:04 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 08 Jan 2026 01:04 PM IST
सार

KVS, NVS Admit Card OUT: केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
KVS & NVS Admit Card 2025 Released, Download at cbse.gov.in
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

KVS, NVS Admit Card: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर लॉग इन करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड PGT, TGT, PRT, प्रिंसिपल, लाइब्रेरियन और अन्य टीचिंग व नॉन-टीचिंग पदों के लिए वैध है।

विज्ञापन


विज्ञापन


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। भर्ती परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड प्रिंट कर सुरक्षित रखें और परीक्षा के दिन इसे अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

केवीएस और एनवीएस परीक्षा 2026, जो प्रथम स्तर की परीक्षा है, में कुल 100 प्रश्न होंगे और पूरे परीक्षा का कुल अंक 300 होंगे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, कंप्यूटर साक्षरता और विषय-विशिष्ट शिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन प्रणाली लागू होगी।

पीजीटी और टीजीटी पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल

पीजीटी और टीजीटी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की परीक्षा रविवार, 11 जनवरी 2026 को होगी। पीजीटी परीक्षा सुबह के सत्र (9:30 बजे से 11:30 बजे) में आयोजित की जाएगी, जबकि टीजीटी और अन्य विविध शिक्षण पदों की परीक्षा शाम के सत्र (2:30 बजे से 4:30 बजे) में होगी।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, प्राथमिक शिक्षक (PRT) और कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA) की परीक्षाएं शनिवार, 10 जनवरी 2026 को सुबह की शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। यह शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी।


परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइंस

  • परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
  • एडमिट कार्ड के साथ एक सत्यापित पहचान पत्र (Aadhar Card, PAN, Passport, Driving License आदि) अनिवार्य है।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र कम से कम 30-45 मिनट पहले पहुंचना चाहिए।
  • केवल आवश्यक स्टेशनरी (पेन/पेंसिल) ले जाएं।
  • मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित है।
  • परीक्षा केंद्र पर नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
  • कोई अनुचित व्यवहार या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उम्मीदवार को परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed