फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   know why there is a delay in the announcement of UP board exam dates-safalta

UP Board Exams 2022: कई राज्यों में बोर्ड परीक्षा की तारीखों का हो गया है ऐलान, जानें यूपी बोर्ड की परीक्षा की तारीखों की घोषणा में क्यों हो रही है देरी

Thu, 20 Jan 2022 06:01 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 20 Jan 2022 06:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की है। इस साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में थोड़ा विलंब होने की आशंका जताई जा रही है।
 

विज्ञापन
know why there is a delay in the announcement of UP board exam dates-safalta
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSB) द्वारा आयोजित होने वाली दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्र डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश के अलावा कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी गई हैं। इस साल उत्तर  प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में थोड़ा विलंब होने की आशंका जताई जा रही है। कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि शायद परीक्षाएं चुनाव के बाद आयोजित की जा सकती हैं। कोरोना महामारी की वजह से कभी स्कूल खुलते हैं तो कभी बंद हो जाते हैं ऐसे में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सफलता डॉट कॉम 10वीं और 12वीं के छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन क्लासेस उपलब्ध करा रहा है। इन क्लासेस में छात्रों को सभी सब्जेक्ट की तैयारी कराई जाती है और आने वाली परीक्षाओं के लिए उन्हें रिवीजन और प्रैक्टिस भी कराई जाती है। इन क्लासेस को ज्वॉइन करने के बाद छात्रों को किसी कोचिंग सेंटर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अगर आप भी 10वीं या 12वीं के छात्र हैं तो आप इस लिंक की मदद से Safalta Board Online Class- Join Now से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

इस राज्य ने जारी कर दी है बोर्ड परीक्षा की डेटशीट:

उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य बिहार में बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी किए गए डेटशीट के मुताबिक दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2022 से 24 फरवरी 2022 के बीच और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी 2022 से 14 फरवरी 2022 के बीच आयोजित की जाएंगी। साथ ही विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच भी ये परीक्षाएं स्थगित नहीं की जाएंगी और इनका आयोजन तय समय से होगा।
विज्ञापन

यूपी में बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी होने में क्यूं हो रही है देरी:

UPMSB ने राज्य में इस साल आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी करने के संबंध में अभी तक कोई भी सूचना नहीं दी है।  राज्य में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और ये 10 मार्च 2022 को वोटों की गिनती के साथ खत्म होंगे। इसलिए इस साल राज्य में बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में थोड़ी देर हो सकती है और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये परीक्षाएं चुनाव प्रक्रिया के पूरा होने के बाद आयोजित की जाएंगी। यह उम्मीद जताई जा रही है की बोर्ड अगले कुछ दिनों के भीतर परीक्षा की डेटशीट जारी कर सकता है और मार्च के अंत तक ये परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed