फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Know which category of candidates will have to deposit fees in Lekhpal recruitment-safalta

UP Lekhpal Exam 2022: जान लीजिए लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट हुए किस श्रेणी के उम्मीदवार को कितनी जमा करनी होगी फीस, देखें पूरी डेटेल्स

Tue, 10 May 2022 02:20 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 10 May 2022 02:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपल भर्ती की मुख्य परीक्षा की डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा इस भर्ती के जरिए लंबे समय से राज्य में लेखपाल के रिक्त पड़े 8,085 पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया हुआ है। 
 

विज्ञापन
Know which category of candidates will have to deposit fees in Lekhpal recruitment-safalta
UP Lekhpal Recruitment 2021 - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनकी पीईटी -2021 के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट तो कर दिया है लेकिन आयोग द्वारा तय किए गए स्कोर के अंतर्गत पात्र पाए गए उम्मीदवारों की दावेदारी अभी पूरी नहीं मानी जाएगी। शॉर्टलिस्ट हुए इन अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से निर्धारित की गई फीस पुन: जमा करनी होगी जिसके बाद ही आवेदन पूर्ण माना जाएगा। इसके लिए यूपीएसएसएससी ने अलग-अलग श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए भिन्न-भिन्न फीस तय की है। लेखपाल परीक्षा व इससे जुड़े अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप लेखपाल भर्ती के मेंस एग्जाम की इन अंतिम दिनों में और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

विज्ञापन

किसे जमा करनी होगी कितनी फीस 

राजस्व लेखपाल की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों में अनारक्षित श्रेणी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये का शुल्क भुगतान करना है जबकि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के कैंडिडेट्स को 80 रुपये फीस पुन: देनी होगी जिसके उपरांत ही अभ्यर्थी अपने मेंस एग्जाम का एडमिट डाउनलोड कर सकेंगे। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। 

विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed