फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Know which candidates already get relaxation in age limit in UPSI recruitment-safalta

UP Constable Recruitment 2022: क्यों हो रही है उम्र सीमा में छूट देने की मांग और इस भर्ती में किन अभ्यर्थियों को पहले से मिलती है उम्र सीमा में छूट, जानें यहाँ

Fri, 08 Apr 2022 12:42 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 08 Apr 2022 12:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए UPPBPB जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इस भर्ती में 18 से 22 साल के 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन की अनुमति दी जा सकती है।
 

विज्ञापन
Know which candidates already get relaxation in age limit in UPSI recruitment-safalta
UP SI Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इसभर्ती के आयोजन के लिए अभी परीक्षा एजेंसी का चयन होना बाकी है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि UPPBPB जल्द ही परीक्षा एजेंसी का चयन करके इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। राज्य में अभी तक आयोजित की गई कॉन्स्टेबल भर्तियों में 18 से 22 साल तक के 12वीं पास अभ्यर्थियों को हिस्सा लेना का मौका मिलतारहा है। इसलिए यह संभव है कि बोर्ड वर्तमान भर्ती में भी 18 से 22 साल तक के 12वीं पास अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने की अनुमति दे सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती सेसंबंधित ज्यादा जानकारी के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे UP Police Constable Batch-Join Now की मदद से घर बैठे कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं और इस बचे हुए समयमें खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार कर अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

हो रही है उम्र सीमा में छूट देने की मांग :

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए UPPBPB नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी कर रही है और इसी बीच अभ्यर्थियों ने इस भर्ती की अधिकतम आयु सीमा में छूट देने कीमांग शुरू कर दी है। दरअसल अभ्यर्थियों का कहना है कि कॉन्स्टेबल के पदों पर यह भर्ती 2018 के बाद निकलने जा रही है इसलिए कई अभ्यर्थी ओवर ऐज हो गए हैं।अभ्यर्थियों की मांग है कि अधिकतम आयु सीमा में थोड़ी छूट दी जाए और ओवर ऐज हो चुके अभ्यर्थियों को भी आवेदन का मौका दिया जाए। हालांकि, अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में कोई छूट मिलेगी या नहीं, इस संबंध में UPPBPB ने अभी तक कोई भी सूचना नहीं जारी की है।

विज्ञापन

पहले से किन अभ्यर्थियों को मिली हुई है छूट :

कॉन्स्टेबल की पिछली भर्तियों में आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र सीमा 22 साल निर्धारित थी। लेकिन इस भर्ती में राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षित श्रेणी केअभ्यर्थियों को तथा अन्य कुछ अभ्यर्थियों को भी अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई थी। दरअसल पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में UPPBPB ने ओबीसी, एससी तथा एसटी श्रेणीके अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष, भूतपूर्व सैनिकों को 3 वर्ष, होमगार्ड्स को 3 वर्ष तथा राज्याधीन सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में 5वर्ष की छूट प्रदान की थी। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान कॉन्स्टेबल भर्ती में भी आयोग ऊपर दिए गए श्रेणियों के अभ्यर्थियों को इतने ही साल की छूटप्रदान कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से safalta app डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकारकर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed