फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   know where training is given to the cadets of Army, Navy and Airforce Wing-safalta

UPSC NDA/NA I 2022: NDA में तीन साल गुजारने के बाद आर्मी, नेवी और एयरफोर्स विंग के कैडेट्स को कहाँ दी जाती है ट्रेनिंग

Wed, 19 Jan 2022 03:19 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 19 Jan 2022 03:19 PM IST
सार

NDA/NA I परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2022 को समाप्त हो गई है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक यह परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को आयोजित की जा सकती है।
 

विज्ञापन
know where training is given to the cadets of Army, Navy and Airforce Wing-safalta
UPSC NDA&NA 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा एक बेहद ही प्रतिष्ठित परीक्षा है और इसमें हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। UPSC ने इस साल भी NDA/NA के 400 सीटों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों से 22 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 के बीच आवेदन मांगे थे। जिन अभ्यर्थियों ने NDA/NA I परीक्षा 2022 के लिए आवेदन कर दिया है, लेकिन इस परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं, वैसे अभ्यर्थी 18 जनवरी 2022 से 24 जनवरी के बीच अपना आवेदन वापस ले सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2022 को किया जा सकता है। अगर आप भी NDA/NA 1 2022 में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा शुरू किए गए NDA 2022 1 Champion Batch की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

NDA में 3 साल गुजारने के बाद कहाँ दी जाती है ट्रेनिंग :

इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होकर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में भर्ती होने वाले कैडेट्स को पहले 3 साल यहाँ पढ़ाई और ट्रेनिंग कराई जाती है और फिर आगे की ट्रेनिंग के लिए उन्हें विंग के अनुसार अलग अलग संस्थानों में भेज दिया जाता है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक आर्मी कैडेट्स को आगे की ट्रेनिंग के लिए इंडियन मिलिट्री एकेडेमी, देहरादून और नेवल कैडेट्स को आगे की ट्रेनिंग के लिए भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला भेजा जाता है। जबकि, एयर फोर्स (ग्राउंड ड्यूटी - नॉन टेक स्ट्रीम) के कैडेट्स को आगे की ट्रेनिंग के लिए एयर फोर्स एकेडेमी, हैदराबाद और एयर फोर्स (ग्राउंड ड्यूटी - टेक स्ट्रीम) के कैडेट्स को आगे की ट्रेनिंग के लिए एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज, बेंगलुरु भेज दिया जाता है।

विज्ञापन

कितने पदों के लिए हो रही है परीक्षा :

NDA/NA प्रवेश परीक्षा के जरिए इस बार कुल 400 अभ्यर्थियों का चयन NDA और NA के लिए किया जाएगा। इनमें से NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। NDA के 370 पदों में से 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पद आर्मी (महिला) के लिए, 19 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और 3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायुसेना (पुरुष) के लिए और 6 पद वायुसेना (महिला) के लिए है। जबकि, NA के 30 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें:     
NDA सैलरी     
NDA सिलेबस    
NDA एलिजिबिलिटी    
NDA मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और इसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं की और किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की कम्पलीट तैयारी तथा रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed