फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   know what will be the level of questions asked in this exam-safalta

UP Lekhpal Recruitment 2022: लेखपाल भर्ती में मैथ्स के इन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे प्रश्न, जानें क्या होगा इस परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर

Fri, 11 Mar 2022 01:43 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 11 Mar 2022 01:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए इस वक्त चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वालेअभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीखों का इंतजार है।
 

विज्ञापन
know what will be the level of questions asked in this exam-safalta
UP Lekhpal Recruitment - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली लेखपाल भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। 8,085 पदों के लिए आयोजित की जा रही इस भर्ती में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले 12वीं पास अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं।UPSSSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के लिए परीक्षा पिछले साल नवंबर में प्रस्तावित थी लेकिन आयोग ने इसका नोटिफिकेशन ही पांच जनवरी 2022 को जारी किया। जिसके बाद इसके लिए आवेदन प्रक्रिया सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी तक चली थी। राज्य में चल रहे विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग अब जल्द ही इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी लेखपाल भर्ती में हिस्सा लेने जा रहेहैं तो इसकी बेहतर एवं कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UPSSSC Lekhpal FREE EBook PDF: Download Here की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

मैथ्स के इन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे प्रश्न :

लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में एक चौथाई यानी 25 प्रश्न मैथ्स से आएंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा के मैथ्स सेक्शन में अभ्यर्थियों से अंकगणित एवं सांख्यिकी के संख्यापद्धति, प्रतिशतता, लाभ-हानि, सांख्यिकी आंकड़ों का वर्गीकरण, बारम्बारता, बारम्बारता बंटन, सारणीयन, संचयी बारम्बारता, आंकड़ों का निरूपण, दण्डचार्ट, पाई चार्ट, आयत चित्र, बारम्बारता बहुभुज, केन्द्रीय माप, समान्तर माध्य, माध्यिका एवं बहुलक जैसे टॉपिक्स से और बीजगणित के लघुत्तम समापवर्त्यएवं महत्तम समापवर्त्य और उनमें सम्बन्ध, युगपत समीकरण, द्विघात समीकरण, गुणन खंड एवं क्षेत्रफल प्रमेय जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकेअलावा रेखागणित में त्रिभुज सम्बन्धी पाइथागोरस प्रमेय, त्रिभुज, आयत, वर्ग, समलम्ब, समान्तर चतुर्भुज, समचतुर्भुज के परिमाप तथा क्षेत्रफल और वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन

क्या होगा सवालों का स्तर :

पिछली लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से बारहवीं के स्तर के प्रश्न पूछे गए थे और साथ ही इसमें शामिल होने के लिए बारहवीं पास होने की योग्यता मांगी जातीहै। इसलिए यह संभव है कि वर्तमान लेखपाल भर्ती में भी अभ्यर्थियों से बारहवीं के स्तर के ही प्रश्न पूछे जाए। गौरतलब है कि इस परीक्षा में कुल 100 अंकके 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। साथ ही इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येकगलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपकोस्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इन कोर्सेस से जुड़ कर कईअभ्यर्थियों ने पहली ही बार में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया है और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार किया है। तो देर किस बात की आजही डाउनलोड कीजिए safalta app और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed