फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Know what will be the cutoff of UPTET 2021-safalta

UPTET Result 2021-22: किसी भी वक्त जारी हो सकता है रिजल्ट, जानें क्या होगा कटऑफ का गणित और सफल होने के बाद कहाँ मिलेगी नौकरी

Fri, 01 Apr 2022 01:17 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 01 Apr 2022 01:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। यह परीक्षा 23 जनवरी 2022 को पूरे राज्य में आयोजित की गई थी।
 

विज्ञापन
Know what will be the cutoff of UPTET 2021-safalta
TET 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की गई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया गया है। इस पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिलने से अभ्यर्थी परेशान हैं। हालांकि राज्य में चल रहे चुनाव प्रक्रिया के समाप्त होने और नई सरकार के गठन के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसका रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

क्या होगा कटऑफ का गणित:

UPTET में  सफल होने के लिए एक कट ऑफ निर्धारित किया गया है और इससे अधिक या इसके बराबर स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल घोषित किये जाते हैं। दरअसल इसमें सफल होने के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत और ओबीसी, एससी तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 55 प्रतिशत स्कोर करने की आवश्यकता होती है। UPTET का आयोजन साल में एक बार किया जाता है। हालांकि UPTET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इसे साल में दो बार आयोजितकरने की मांग काफी लंबे समय से कर रहे हैं।

विज्ञापन

कहाँ कर सकते हैं नौकरी के लिए आवेदन:

UPTET में सफल होने वाले अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सरकार के स्कूलों में शिक्षकों की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। UPTET के प्राथमिक स्तर के पेपर में सफल होने वाले अभ्यर्थी ऐसे सभी विद्यालय में शिक्षकों की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं जो राज्य सरकार द्वारा संचालित हो या स्थानीय निकाय एवं जिन्हें राज्य सरकार / बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा समय-समय पर सम्बद्धता मान्यता प्रदान की गयी हो या जो राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त हो या ऐसे समस्त विद्यालय जिन्हें किसी भी राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड सेसम्बद्धता प्राप्त हो तथा जिन्हें राज्य सरकार द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया हो। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर के पेपर में सफल होने वाले अभ्यर्थी ऐसे सभी स्कूलों में शिक्षकों की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं जो राज्य सरकार द्वारा संचालित हो या स्थानीय निकाय एवं जिन्हें राज्य सरकार/बेसिक शिक्षा परिषद/माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा समय-समय पर संचालन हेतु मान्यता/सम्बद्धता प्रदान की गयी हो या जिन्हें राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त हो या ऐसे समस्त विद्यालय जिन्हें राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया हो तथा किसी भी राष्ट्रीय बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त हो ।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी:

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed