फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Know what level of questions will be asked in Group D recruitment-safalta

Group D Exam 2022: ग्रुप D भर्ती में पूछे जाएंगे किस स्तर के प्रश्न और मार्क्स को किस फॉर्मूले से किया जाएगा नॉर्मलाइज, जानें यहाँ

Tue, 19 Apr 2022 12:48 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 19 Apr 2022 12:48 PM IST
सार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए CBT 1 की शुरुआत जुलाई 2022 से हो सकती है। इस भर्ती में तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
 

विज्ञापन
Know what level of questions will be asked in Group D recruitment-safalta
RRB - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा शुरू हो सकती है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा कुछ समय पहले अभ्यर्थियों को दी गईसूचना के मुताबिक इसके लिए परीक्षा जुलाई 2022 से शुरू हो सकती है। हालांकि परीक्षा की तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। 1.03 लाख पदों के लिए आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। रेलवे ने इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे, लेकिन कोरोना महामारी तथाअन्य कारणों की वजह से इसके लिए अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं कि जा सकी थी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या होता है सवालों का स्तर :

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाले CBT 1 के सामान्य ज्ञान सेक्शन में अभ्यर्थियों से फिजिक्स, केमिस्ट्री और लाइफ साइंस के टॉपिक्ससे दसवीं के लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिसूचना में अन्य विषयों के प्रश्नों के डिफिकल्टी लेवल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, इस भर्ती में 10वीं पासअभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलता है इसलिए इसमें अभ्यर्थियों से 10वीं के स्तर के ही प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थी सिलेबस तथा एग्जाम पैटर्न की जानकारी केलिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

विज्ञापन

मार्क्स को किस फॉर्मूले से किया जाएगा नॉर्मलाइज :

इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी। वहीं, RRB ने हाल ही में एकशुद्धिपत्र जारी करके इसके नॉर्मलाइजेशन के नियमों में थोड़ा बदलाव किया है। दरअसल रेलवे ने अपने नए नोटिस में कहा है कि इस भर्ती के लिए परीक्षा कई सेशन या शिफ्ट मेंहो सकती है और ऐसी स्थिति में अभ्यर्थियों के मार्क्स को नॉर्मलाइज करने के लिए परसेंटाइल स्कोर बेस्ड नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाएजा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed