फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Know what is the update regarding the RRB Group D exam date-safalta

RRB/RRC Group D 2022: शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया हो गई है पूरी, जानें परीक्षा की तारीख को लेकर क्या है अपडेट

Fri, 18 Feb 2022 03:44 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 18 Feb 2022 03:44 PM IST
सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती में शामिल होने के लिए 1.15करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस भर्ती के लिए अभी तक पहले चरण की परीक्षा भी आयोजित नहीं की गई है।
 

विज्ञापन
Know what is the update regarding the RRB Group D exam date-safalta
rrb group d - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती से संबंधित समस्याओं को दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 16 फरवरी तक का समय दिया गया था और अब यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दरअसल रेलवे ने ग्रुप D भर्ती की चयन प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए थे और इससे अभ्यर्थी काफी नाराज हो गए थे। इसके बाद रेलवे ने अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक कमिटी का गठन किया था। इस कमिटी के समक्ष समस्याओं को दर्ज कराने की तारीख पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को अब परीक्षा की नई तारीखों का इंतजार है। ग्रुप D भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। वर्तमान ग्रुप D भर्ती में रिक्तियों की संख्या तकरीबन 1.03 लाख है और इस भर्ती में शामिल होने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक हो सकती है परीक्षा :

रेलवे द्वारा गठित कमिटी के समक्ष समस्याओं को दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को अब अपनी समस्या के जल्द समाधान के साथ परीक्षा की नई तारीखों का भी इंतजार है। हालांकि, यह कमिटी अपने सुझाव चार मार्च को रेलवे भर्ती बोर्ड को सौंपेगी। इसलिए इस बारे में स्पष्ट जानकारी चार मार्च के बाद ही सामने आ पाएगी। वहीं,विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमिटी द्वारा चार मार्च को सुझाव सौंपे जाने के बाद रेलवे जल्द ही परीक्षा की नई तारिखों का ऐलान कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में हुए हैं कौन से बदलाव :

रेलवे द्वारा 24 जनवरी 2022 को जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इस भर्ती में एक अतिरिक्त चरण की परीक्षा (CBT 2) जोड़ने के साथ इसके कई पदों के मेडिकल स्टैंडर्ड में भी बदलाव किया गया था। साथ ही रेलवे ने डॉक्यूमेंट वेरफिकेशन के लिए बुलाये जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भी कम कर दी है। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में रेलवे ने कुल पदों की संख्या के 1.05 गुना अभ्यर्थियों को बुलाने का ऐलान किया था। लेकिन, 24 जनवरी 2022को जारी किए गए नोटिस के मुताबिक अब सिर्फ जितने पद हैं उतने ही अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSCकी विभिन्न भर्तियों के साथ ही यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल NDA/NAतथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़ कर कई अभ्यर्थियों ने पहली ही बार में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया है और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार किया है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed