SSC CGL Exam 2021: आवेदन प्रक्रिया होने वाली है समाप्त, जानें इस बार CGL भर्ती में क्या हो सकता है रिक्तियों की संख्या का गणित
CGL भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। कर्मचारी चयन आयोग ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2021 से शुरू की थी और यह 23 जनवरी 2022को समाप्त हो जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। SSCलगभग हर साल इस भर्ती को आयोजित करता है और इस वक्त CGL भर्ती 2021के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास इसके लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है। दरअसल SSC ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23दिसंबर 2021 से शुरू की थी और यह 23 जनवरी 2022 को समाप्त होने जा रही है। इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को चार चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा और आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक पहले चरण की लिखित परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित की जा सकती है। वहीं, अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियो या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course - Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।
क्या हो सकता है रिक्तियों की संख्या का गणित :
CGL भर्ती 2021 में रिक्तियों की संख्या को लेकर SSC ने अभी तक कोई सूचना नहीं जारी की है। हालांकि,अभ्यर्थियों को यह जानकर निराशा होगी कि पिछले कुछ सालों से इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या लगातार कम हुई है। दरअसल CGL भर्ती 2018 के जरिए जहाँ 11,105 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली थी। वहीं CGL भर्ती 2019 में यह संख्या घटकर 8,421 हो गई। SSC द्वारा अभी CGL भर्ती 2020के लिए भी चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है और इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या महज 7035 है। वहीं, CGL भर्ती 2021 में रिक्तियों की संख्या की जानकारी पहले चरण की परीक्षा आयोजित करने के बाद दी जा सकती है। अभ्यर्थियों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
चार टेस्ट्स में सफल होने के बाद मिलती है नौकरी :
इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले CBT 1 में हिस्सा लेना होगा, जिसमें 200 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों से क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड,अंग्रेजी लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन तथा सांख्यिकी (जूनियर सांख्यिकी अधिकारी के लिए) एवं वित्त और अर्थशास्त्र (AAO के लिए) से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा। तीसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होगा और इस परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को चौथे और आखिरी चरण में कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट / डाटा एंट्री स्किल टेस्ट (जहां लागू हो) में हिस्सा लेना होगा।
यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल और अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स,करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।