UP Board Result 2022: 10वीं की परीक्षाएं हो गई हैं समाप्त, जानें अब रिजल्ट जारी होने में लग सकता है कितना समय
उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इसका आयोजन 24 मार्च 2022 से 11 अप्रैल 2022 के बीच किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं और अब इसमें शामिल होने वाले छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। राज्य में बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू हुई थीं और 10वीं की परीक्षा 11 अप्रैल 2022 को समाप्त हुई है। जबकि 12वीं की परीक्षाएं 20 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। इस साल 27,81,654 छात्रों ने 10वीं कीपरीक्षा में और तकरीबन 24 लाख लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजिस्ट्रेशन करानेवाले छात्रों में से तकरीबन चार लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया है। वहीं, अगर आप CBSE या अन्य किसी बोर्ड की परीक्षाओं में हिस्सा ले रहे हैं तो परीक्षासे पहले इस बचे हुए समय में अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। यहां छात्रों को घर बैठे लाइव क्लासेस उपलब्ध कराई जारही हैं। छात्र safalta classes-Join Now पर क्लिक कर इनका हिस्सा बन सकते हैं। यहां छात्र-छात्राओं को परीक्षा के पहले इस बचे हुए समय में दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों द्वारा एनसीईआरटी पैटर्न पर कॉन्सेप्ट बेस्ड तैयारी कराई जा रही है।
रिजल्ट जारी होने में लग सकता है कितना समय :
राज्य में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा किया जाता है। आम तौर पर UPMSP राज्य में 10वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट 2महीने के भीतर जारी करती है। हालांकि इस बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन बहुत देर से हुआ है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि UPMSP इस साल बोर्ड परीक्षाओंका रिजल्ट थोड़ी जल्दी जारी कर सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPMSP इस साल बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट मई महीने में जारी कर सकती है। हालांकि इस संबंध में UPMSP ने अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं जारी की है। इसलिए अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट से संबंधित अपडेट्स के लिए UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कितना मार्क्स लाकर छात्र करते हैं इसमें टॉप :
उत्तर प्रदेश में 2021 में कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। वहीं, राज्य में 2020 में आयोजित की गई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में बागपत कीरिया जैन ने 96.67 प्रतिशत मार्क्स लाकर पूरे राज्य में टॉप किया था। जबकि 2019 में आयोजित की गई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कानपुर के गौतम रघुवंशी ने 97.17 प्रतिशत मार्क्स लाकर तथा 2018 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सारनाथ की वैष्णवी कुमारी ने 93.33 प्रतिशत मार्क्स लाकर पूरे राज्य में टॉप किया था।
सफलता के साथ करें परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
10वीं और 12वी की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं।सफलता द्वारा इस वक्त बोर्ड परीक्षाओं के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी केलिए भी एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और इनपरीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।