फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   know how much competition will be in this UP Constable Recruitment-safalta

UP Constable Recruitment 2022: जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन, जानें इस भर्ती में कितना होगा कॉम्पिटिशन और नौकरी मिलने में लगेगा कितना समय

Mon, 27 Jun 2022 06:56 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 27 Jun 2022 06:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल और फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। इस भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जाना है।
 

विज्ञापन
know how much competition will be in this UP Constable Recruitment-safalta
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए अभी परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPPBPB इस भर्ती के लिए इसी महीने के आखिर तक या अगले महीने की शुरुआत में नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। UPPBPB द्वारा आयोजित की गई पिछली कॉन्स्टेबल भर्तियों के आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती में 18 से 22 साल तक के 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में पूरी जानकारी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती के नोटिफिकेशन से जुड़ी जानकारियों के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके हिंदी सेक्शन की बेहतर तैयारी के लिए आप UP Police Constable FREE Ebooks: Download Now को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें     
UP Constable सैलरी       
UP Constable सिलेबस     
UP Constable एलिजिबिलिटी

कितना होगा कॉम्पिटिशन :

कॉन्स्टेबल के 26,210 पदों के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों के बीच जबरदस्त कॉम्पटीशन देखने को मिल सकता है। राज्य में लंबे समय के बाद आयोजित की जा रही कॉन्स्टेबल भर्ती में रिक्तियों की संख्या पिछली भर्ती से काफी कम हो गई है, लेकिन अभ्यर्थियों की संख्या कम होने की कोई उम्मीद नहीं है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस भर्ती में तकरीबन 20 लाख अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे में इस भर्ती में एक सीट के लिए तकरीबन 76 अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगे। हालांकि अभ्यर्थियों की संख्या के बारे में अभी सिर्फ अनुमान ही लगाया जा रहा है। अभ्यर्थियों की वास्तविक संख्या की जानकारी इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया पूरा होने में लग सकता है कितना समय :

राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों के लिए आयोजित होने वाली इस भर्ती की चयन प्रक्रिया को पूरा होने में तकरीबन एक से डेढ़ साल का वक्त लग सकता है। राज्य में UPPBPB द्वारा इससे पहले 2018 में आयोजित की गई कॉन्स्टेबल भर्ती में नोटिफिकेशन से लेकर फाइनल रिजल्ट जारी करने में बोर्ड ने तकरीबन डेढ़ साल का वक्त लगाया था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान कॉन्स्टेबल भर्ती को पूरा करने में भी एक से डेढ़ साल का वक्त लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed