फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   know how many candidates will pass the first phase exam-safalta

RRB Group D Exam 2022: 17 अगस्त से शुरू होने जा रही है परीक्षा और 1.15 करोड़ अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा, जानें पहले चरण की परीक्षा में कितने अभ्यर्थी होंगे पास

Sat, 02 Jul 2022 12:34 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 02 Jul 2022 12:34 PM IST
सार

रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा 17 अगस्त से आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
 

विज्ञापन
know how many candidates will pass the first phase exam-safalta
RRB - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है।RRB द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा (CBT 1) 17 अगस्त 2022 से शुरू होगी और इसका आयोजन कई शिफ्ट्स में किया जाएगा। ग्रुप D की इस भर्ती के लिएरेलवे ने अभ्यर्थियों से 2019 की शुरुआत में ही आवेदन मांगे थे। लेकिन कोरोना महामारी तथा परीक्षा एजेंसी के चयन में हुए विलंब की वजह से इसके लिए अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं कि जा सकी थी।अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी ग्रुप D भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

CBT 1 में कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित :

ग्रुप D की इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले CBT और उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) तथा फिर अन्य टेस्ट्स में हिस्सा लेना होगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। लेकिन इनमें अधिकतर अभ्यर्थियों की छंटनी CBT 1 के बाद ही की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक रेलवे, PET के लिए कुल पदों के 3 गुनाअभ्यर्थियों को बुला सकता है। इसलिए रेलवे CBT में कुल मौजूद 1.03 लाख पदों के 3 गुना यानी लगभग 3.09 लाख अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकती है। हालांकि रेलवे अपने विवेकाधिकार का प्रयोग कर इस संख्या में बदलाव भी कर सकती है।

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड :

इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी RRB परीक्षा से 10 दिन पहले जारी कर सकती है। वहीं अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी कियाजा सकता है। अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीख तथा अपने एडमिट कार्ड से जुड़े अपडेट्स के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एग्जाम पैटर्न :

इस परीक्षा के सामान्य विज्ञान सेक्शन में अभ्यर्थियों से 25 अंक के 25 प्रश्न 25, मैथ्स सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, सामान्य सचेतना एवं रीजनिंग सेक्शन से 30 अंक के 30 प्रश्न तथा करेंट अफेयर्स एवं सामान्यज्ञान सेक्शन से  20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में अभ्यर्थियों से कुल 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को एक अंक मिलेगा, लेकिन नेगेटिव मार्किंग लागू होने की वजह से प्रत्येक 3 गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 1 मार्क्स काट भी लिया जाएगा। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed