फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Know how many candidates will be declared successful in RRB NTPC exam-safalta

RRB NTPC Exam 2022: CBT 2 की तारीख हो गई है जारी, जानें इस परीक्षा में कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित

Mon, 18 Apr 2022 01:48 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 18 Apr 2022 01:48 PM IST
सार

रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC भर्ती के CBT 2 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने CBT 1 का रिजल्ट पहले 15 जनवरी 2022 को जारी किया था और बाद में इसका एडिशनल रिजल्ट 30 मार्च को जारी किया गया था।
 

विज्ञापन
Know how many candidates will be declared successful in RRB NTPC exam-safalta
आरआरबी एनटीपीसी - फोटो : Social media

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा (CBT-2) के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। हालांकि अभी सिर्फलेवल-4 और लेवल-6 के पदों के लिए CBT 2 की तारीखों का ऐलान किया गया है। RRB द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक लेवल-4 और लेवल-6 पदों के लिए CBT 2 का आयोजन 9 मई व 10 मई 2022 को होगा। वहीं, लेवल-2, लेवल-3 और लेवल-5 के पदों के लिए CBT 2 की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। RRBने इस परीक्षा का रिजल्ट पहले 15 जनवरी 2022 को जारी किया था और बाद में इसका एडिशनल रिजल्ट 30 मार्च को जारी किया गया था। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़ेअपडेट्स के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आपने भी इस भर्ती के CBT 1 में हिस्सा लिया है और अब इसके CBT 2 की तैयारीकर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए और नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड :

रेलवे इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी कर सकती है। हालांकि अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा की तारीख तथा शहर की जानकारीपरीक्षा से लगभग 10 दिनों पहले ही उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं, लेवल-2, लेवल-3 और लेवल-5 के पदों के लिए CBT 2 की तारीखों का ऐलान भी जल्द ही किये जानेकी उम्मीद है। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड तथा परीक्षा की तारीखों से जुड़े अपडेट्स के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित :

इस भर्ती के CBT 2 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को पदों की जरूरत के हिसाब से टाइपिंग स्किल टेस्ट या कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। RRB द्वाराजारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के CBT 2 में कुल रिक्तियों की संख्या के आठ गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है और इन्हें टाइपिंगस्किल टेस्ट या कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो रेलवे तकरीबन दो लाख अस्सी हजार अभ्यर्थियों को CBT 2 में सफल घोषित कर सकती है। हालांकि चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में रेलवे जरूरत के हिसाब से बदलाव भी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed