फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC Stenographer Recruitment 2024: 454 stenographer posts will be recruited in secretariat

JSSC Stenographer Recruitment 2024: सचिवालय में 454 स्टेनोग्राफर के पदों पर होगी भर्ती, 81 हजार तक मिलेगा वेतन

Sun, 08 Sep 2024 02:43 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sun, 08 Sep 2024 02:43 PM IST
सार

JSSC Stenographer Recruitment 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्टेनोग्राफर के 454 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नीचे बताए गए चरणों को फॉलो करके इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 81000 रुपये तक वेतन मिलेगा।

विज्ञापन
JSSC Stenographer Recruitment 2024: 454 stenographer posts will be recruited in secretariat
झारखंड सचिवालय में स्टेनोग्राफर की भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

JSSC Stenographer Recruitment 2024: झारखंड सरकार की सचिवालय आशुलिपिक सेवा के अंतर्गत आशुलिपिक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया, जिसमें उसने घोषणा की कि 454 पदों पर भर्ती की जानी है। झारखंड सचिवालय में निकली स्टेनोग्राफर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष कोर्स किया होना चाहिए। इस पद पर चयन होने के बाद पे मैट्रिक्स लेवल 4, 25500-81100 रुपये के अनुसार वेतन मिलेगी। इन पदों पर भर्ती के आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर है। 
विज्ञापन


7-10 अक्तूबर तक खोली जाएगी सुधार विंडो
झारखंड सरकार ने सचिवालय में आशुलिपिक के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अक्तूबर को बंद हो जाएगी। आवेदन पत्र में सुधार के लिए 7 अक्तूबर को सुधार विंडो खोली जाएगी। वहीं 10 अक्तूबर तक उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा। 10 अक्तूबर को सुधार विंडो बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता और वेतनमान
झारखंड सचिवालय में निकली स्टेनोग्राफर पद पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक या इसके समकक्ष कोर्स किया होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर के इस पद पर पे मैट्रिक्स लेवल 4, 25500-81100 रुपये के अनुसार वेतन मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्टेनोग्राफर पदों पर आरक्षण सीट

पदों की संख्या
अनारक्षित 182
एटी 118
एससी 45
अति पिछड़ा वर्ग 37
पिछड़ा वर्ग 27
आ. क. वि 45

आवेदन शुल्क
झारखंड सचिवालय में निकली स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के आवेदन के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और EWS कैटेगरी अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं आरक्षित और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 50 रुपये देना होगा।


उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए उम्र सीमा 21 से 35 साल है। महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 38 साल है। नियमों के अनुसार कुछ अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed