फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC JMSCCE 2023 registration begins know how to apply online at jssc.nic.in

JSSC JMSCCE 2023: नगर सेवा आयोग भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 901 पदों के लिए ऐसे करें अप्लाई

Thu, 29 Jun 2023 05:32 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 29 Jun 2023 05:32 PM IST
सार

JSSC JMSCCE 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
JSSC JMSCCE 2023 registration begins know how to apply online at jssc.nic.in
JSSC Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JSSC JMSCCE 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 जुलाई 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2023 तक है। उम्मीदवार 02 से 04 अगस्त 2023 तक अपने फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे।

विज्ञापन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगी परीक्षा 2023 के तहत राज्य के नगर निकायों में कुल 901 पद भरे जाएंगे। पदों का विवरण इस प्रकार है-
  • उद्यान निरीक्षक: 12 पद

  • पशु चिकित्सा अधिकारी: 10 पद

  • सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर: 24 पद

  • स्वच्छता पर्यवेक्षक: 645 पद

  • राजस्व निरीक्षक: 164 पद

  • कानूनी सहायक: 46 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मापदंड

आयु सीमा:  उम्मीदवारों की आयु एक अगस्त 2023 को 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता: कानूनी सहायक, राजस्व निरीक्षक, पशु चिकित्सा अधिकारी और उद्यान निरीक्षक के पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री। स्वच्छता और खाद्य निरीक्षक और स्वच्छता पर्यवेक्षक के लिए प्रासंगिक क्षेत्र में स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना जरूरी है।


 

विज्ञापन

 JSSC JMSCCE 2023 आवेदन शुल्क

झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा।


 

JSSC JMSCCE 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर एप्लिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।

  • अब JMSCCE-2023 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • चरण 1 पंजीकरण फॉर्म भरें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें।

  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed