फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC JMLCCE Recruitment Application Out for 455 Posts Know How to Apply Online Here

JSSC JMLCCE Recruitment: झारखंड एसएससी में 400 से अधिक पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Mon, 19 Sep 2022 03:53 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 19 Sep 2022 03:53 PM IST
सार

JSSC JMLCCE Recruitment: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में झारखंड राज्य के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास की योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 01 अगस्त, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। 

विज्ञापन
JSSC JMLCCE Recruitment Application Out for 455 Posts Know How to Apply Online Here
JSSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

JSSC JMLCCE Recruitment: अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और एक बेहतर मौके की तलाश में हैं तो आपके लिए वह अवसर सामने आ गया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने  झारखण्ड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JMLCCE) 2022 के तहत बंपर पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में हो रही है। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  jssc.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

JSSC JMLCCE Recruitment: इस तारीख तकर होंगे आवेदन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 सितंबर, 2022 से शुरू कर दी गई है। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की है। वहीं, 16 से 19 अक्तूबर तक का समय उम्मीदवारों को उनके आवेदन पत्र में सुधार के लिए दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

JSSC JMLCCE Recruitment: इतने पदों पर मिलेगी नियुक्ति
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से कुल 455 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अंतर्गत रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन

JSSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में झारखंड राज्य के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास की योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 01 अगस्त, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। 

JSSC Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?


उम्मीदवार आवेदन के लिए इन आसान से स्टेप्स का पालन करें-: 

 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक करें-: JSSC JMLCCE Recruitment

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed