JSSC JILCCE 2026: झारखंड में 326 सरकारी नौकरियां, 12वीं पास चार सितंबर तक करें आवेदन, कितनी मिलेगी सैलरी?
JSSC JILCCE Recruitment 2026: जेएसएससी ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के तहत 326 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 12वीं पास अभ्यर्थी 4 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हेल्थ सुपरवाइजर, मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर समेत कई पदों पर भर्ती होगी।
विस्तार
JSSC JILCCE Recruitment 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JILCCE) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 326 नियमित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार नीचे दिए गए कार्यक्रम के अनुसार आवेदन करें।
| कार्यक्रम | तारीख |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 5 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 4 सितंबर 2026 |
| शुल्क जमा करने, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि | - |
| आवेदन में सुधार | - |
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के तहत कुल 326 पद भरे जाएंगे।
| पद | रिक्तियां |
|---|---|
| हेल्थ सुपरवाइजर | 137 |
| मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर | 62 |
| फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट | 41 |
| इंसेक्ट कलेक्टर | 32 |
| जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर | 27 |
| वेटरिनरी/मेडिकल असिस्टेंट | 27 |
कौन कर सकता है आवेदन?
अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग तय की गई है।
- हेल्थ सुपरवाइजर / मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर: 10+2 (विज्ञान)
- जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर: इंटरमीडिएट (गणित के साथ)
- वेटरिनरी/मेडिकल असिस्टेंट, इंसेक्ट कलेक्टर और फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट: 10+2 (बायोलॉजी के साथ)
सभी योग्यताएं आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी होनी चाहिए।
आयु सीमा क्या है?
अधिकतम आयु सीमा श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
- सामान्य और EWS: 35 वर्ष
- ओबीसी (पुरुष): 37 वर्ष
- महिला (सामान्य/EWS/OBC): 38 वर्ष
- SC/ST: 40 वर्ष
दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 10 वर्ष और भूतपूर्व सैनिकों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
वेतन कितना मिलेगा?
सभी पद पे बैंड PB-I (₹5,200–20,200) के अंतर्गत हैं। पद के अनुसार ग्रेड पे ₹1,800 से ₹2,400 तक निर्धारित है।
चयन कैसे होगा?
यदि आवेदन 50 हजार से अधिक आते हैं तो पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंतिम मेरिट मुख्य परीक्षा के सामान्यीकृत (Normalized) अंकों के आधार पर तैयार होगी।
- परीक्षा CBT या OMR मोड में होगी।
- प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक मिलेंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।
आवेदन शुल्क कितना है?
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| सामान्य / ओबीसी / EWS | ₹100 |
| झारखंड के SC/ST | ₹50 |
| 40% या अधिक दिव्यांग | शुल्क नहीं |
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर JILCCE-2026 के लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें तथा अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रख लें।