फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JPSC Releases FRO PT Result 2025: Download Shortlist PDF for 170 Vacancies at jpsc.gov.in

JPSC FRO PT Result 2025: झारखंड फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 06 Dec 2025 02:39 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 06 Dec 2025 02:39 PM IST
सार

JPSC FRO PT Result 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025 प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित की गई थी। सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण में बुलाया जाएगा।
 

विज्ञापन
JPSC Releases FRO PT Result 2025: Download Shortlist PDF for 170 Vacancies at jpsc.gov.in
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

JPSC FRO PT Result 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (FRO) भर्ती परीक्षा 2025 का प्रारंभिक परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 29 जून 2025 को आयोजित पीटी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड किया गया है, जिसमें उन सभी अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें अगले चरण के लिए सफल घोषित किया गया है। राज्यभर में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 170 पदों पर भर्ती के लिए यह चयन प्रक्रिया चल रही है। पीटी में सफल उम्मीदवार आगे की परीक्षा/प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे।

विज्ञापन

सफल उम्मीदवार होंगे मुख्य परीक्षा में शामिल

प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में भाग ले सकेंगे। एसीएफ की मुख्य परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी का पेपर क्वालिफाई प्रकृति का होगा, जिसमें उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा में दो पेपर आयोजित कराए जाएंगे। प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा। मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए 150 अंकों का साक्षात्कार भी आयोजित कराया जाएगा।

एफआरओ की मुख्य परीक्षा में भी उम्मीदवारों के लिए हिंदी और अंग्रेजी का पेपर क्वालिफाई प्रकृति का होगा। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए 100 अंकों का सामान्य अध्ययन और 200 अंकों का विषयनिष्ठ पेपर आयोजित कराया जाएगा। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए 50 अंक का साक्षात्कार भी आयोजित कराया जाएगा।

JPSC FRO PT Result 2025: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Latest Updates” या “Results” सेक्शन खोलें।
  • “Forest Range Officer 2025 PT Result” शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • उसमें अपने रोल नंबर को खोजें।
  • दस्तावेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed