Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JPSC recruitment 2025: Apply for 134 APP posts at jpsc.gov.in, check all details here

Govt Jobs: कानून की डिग्री धारकों के लिए शानदार मौका! यहां निकली एपीओ की ढेरों नौकरियां; वेतन 1,50,000 से अधिक

Wed, 02 Jul 2025 10:52 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 02 Jul 2025 10:52 AM IST
सार

JPSC Recruitment 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक लोक अभियोजक  के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन होने पर उम्मीदवारों को 1,50,000 से अधिक तक वेतन मिलेगा। 

विज्ञापन
JPSC recruitment 2025: Apply for 134 APP posts at jpsc.gov.in, check all details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

JPSC Jobs 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने राज्य में सहायक लोक अभियोजक के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं, जो उम्मीदवार विधि (Law) की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और न्यायिक क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह शानदार मौका है। 

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई, 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 134 पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन

अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार के पास विधि (Law) में स्नातक डिग्री (LL.B.) होना अनिवार्य है, जो ऐसी विश्वविद्यालय से प्राप्त हो जो भारत में विधि की डिग्री प्रदान करने के लिए मान्यता प्राप्त हो। यह डिग्री अधिवक्ता (Advocate) के रूप में न्यायालय में प्रैक्टिस (अभ्यास) करने हेतु बार काउंसिल में निबंधन के लिए पात्र बनाती हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 1 अगस्त 2025 तक 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। 

Trending Videos

आवेदन शुल्क

सामान्य/ईबीसी/बीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि राज्य के एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये का शुल्क लागू होगा।

कितना मिलेगा वेतन

सहायक लोक अभियोजक पद पर चयनित उम्मीदवार को हर महीने 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी। यह सैलरी सरकार के 7वें वेतन आयोग के नियमों के अनुसार दी जाएगी। पुराने (6वें वेतनमान) के अनुसार, यह वेतन 9300 रुपये से 34,800 रुपये तक होता था, जिसमें 4800 रुपये का ग्रेड पे शामिल था।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, APP पंजीकरण 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, पद के लिए पंजीकरण करें और आवेदन करें।
  • अब फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed