फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JPSC Recruitment last date to submit application fee for jpsc Veterinary Doctor Recruitment on 3 february

JPSC Recruitment: जेपीएससी वेटनरी डॉक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त, इस तारीख तक जमा करें शुल्क

Wed, 02 Feb 2022 06:15 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 02 Feb 2022 06:15 PM IST
सार

JPSC Recruitment: झारंखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई वेटनरी डॉक्टर भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 166 है। इनमें 124 पद रेगुलर हैं तो वहीं, 42 पद बैकलॉग के।

विज्ञापन
JPSC Recruitment last date to submit application fee for jpsc Veterinary Doctor Recruitment on 3 february
जेपीएससी : झारखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

JPSC Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। झारंखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में वेटनरी डॉक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 2 फरवरी, 2022 को शाम पांच बजे समाप्त हो गई है। हालांकि, जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों ने अपना आवेदन कर लिया है और आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं किया है, वह जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट  jpsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कल 3 फरवरी, 2022 को रात 11.45 तक इसे जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


JPSC Recruitment: 166 पदों पर होगी भर्तियां
झारंखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई वेटनरी डॉक्टर भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 166 है। इनमें 124 पद रेगुलर हैं तो वहीं, 42 पद बैकलॉग के। 
विज्ञापन


JPSC Recruitment: झारखंड लोक सेवा आयोग भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां

1. आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 12 जनवरी, 2022
2. आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 2 फरवरी, 2022, शाम 5 बजे तक।
3. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 3 फरवरी, 2022 को रात 11.45 बजे तक।

JPSC Recruitment: भर्ती का विवरण

कुल पदों की संख्या- 166

वेटनरी डॉक्टर रेगुलर के लिए पदों की संख्या- 124
वेटनरी डॉक्टर बैकलॉग के लिए पदों की संख्या- 42

JPSC Recruitment: आवेदन शुल्क कैसे जमा करें?

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे वेटनरी भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपने पंजीयन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

4. अब ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

5. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed