फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs vacncies in indian railways for 10th passed

10वीं पास के लिए भारतीय रेलवे में नौकरी का बंपर मौका, तुरंत करें अप्लाई

Tue, 30 Jan 2018 07:28 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
jobs vacncies in indian railways for 10th passed

भारतीय रेलवे में नई भर्तियां शुरू होने जा रही हैं। भर्तियां अप्रेंटिस पदों पर होनी है। इस अवसर के तहत ऐक्ट अप्रेंटिस के फ्रेशर्स, Ex.ITI और मेडिकल लैब टेक्नीशियन पदों पर नियुक्ति होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2018 है। नियुक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी कुछ इस प्रकार है। भर्तियां 737 पदों पर होनी हैं। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान 5700-7550 रुपये का प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। फ्रेशर्स श्रेणी में 120 और Ex. ITI श्रेणी में 617 पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यताओं के विभिन्न मानदंड निर्धारित किए गए हैं। फ्रेशर्स के लिए आवेदक का फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं Ex. ITI श्रेणी के लिए यह 12वीं पास और संबंधित ट्रेड में ITI धारक होना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

आवेदन करने की आयु सीमा 15 से 22 साल है। वहीं  SC/ST उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 5 साल की रियायत और OBC उम्मीदवारों के लिए 3 साल की रियायत तय की गई है। नियुक्तियां चेन्नई में होंगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के मार्क्स के आधार पर तैयार की जाएगी। आवेदन करने के लिए आपको एप्लीकेशन फीस भी सब्मिट करनी होगी। 100 रुपये की एप्लीकेशन फीस कैंडिडेट्स इंडियन पोस्टल ऑर्डर के जरिए भर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं SC/ST/PWD और महिला उम्मीदवारों को कोई एप्लीकेशन फीस नहीं भरनी होगी। कैंडिडेट्स को आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। इसके लिए एप्लिकेशन फॉर्म के साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज की सेल्फ अटेस्टिड फोटोकॉपी इस पते पर भेजेंः कार्यशाला कार्मिक अधिकारी, ऑफिस ऑफ चीफ वर्कशॉप मैनेजर, कैरिज एंड वैगन वर्क्स, दक्षिणी रेलवे, अयनवरम, चेन्नई -600023। एप्लिकेशन फॉर्म आप वेबसाइट www.sr.indianrailways.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed