10वीं पास के लिए निकली हैं ये सरकारी नौकरियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑर्डनेंस फैक्टरी, तिरुचिरापल्ली ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 43 है, जिसमें लोअर डिवीजन क्लर्क के 12 पद, दरवान के 16 पद और मल्टी-टास्किंग स्टॉफ के 15 पद शामिल हैं।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के अंर्तगत आवेदक को मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं/12वीं पास होना आवश्यक है। आयु सीमा के तहत लोअर डिवीजन क्लर्क के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 18-27 वर्ष, दरवान के लिए 20-27 वर्ष और मल्टी-टास्किंग स्टॉफ के लिए 18-25 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
विज्ञापित पदों पर केवल ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। विज्ञापित पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार फैक्टरी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए हुए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई, 2015 निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए उम्मीदवार 50 रुपये का आवेदन शुल्क स्टेट बैंक की किसी भी शाखा से इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से जमा करें।
आवेदक का अंतिम चयन लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा/शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए फैक्टरी की वेबसाइट www.ofbindia.gov.in पर लॉग ऑन करें।