फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in railtel corporation

रेलटेल कॉर्पोरेशन में नौकरी का मौका, यहां भरें फॉर्म

Wed, 26 Aug 2015 07:35 AM IST
Updated Wed, 26 Aug 2015 07:35 AM IST
विज्ञापन
jobs in railtel corporation

रेल मंत्रालय के अधीन रेलटेल कॉर्पोरेशन ने केवल भारतीय नागरिकों से टेक्नीशियन के पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 25 है।

विज्ञापन


चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र मुख्यत: देश का उत्तरी क्षेत्र होगा, जिसके अंतर्गत मुख्यतः जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तरांचल, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली के क्षेत्र आएंगे।
विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स /इलेक्ट्रिकल/आईटी/कंप्यूटर साइंस आदि में 3 वर्षीय डिप्लोमा 60 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा फिजिक्स/केमेस्ट्री /गणित /कंप्यूटर साइंस /आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स में 60 प्रतिशत अंक के साथ बीएससी होना आवश्यक है। अन्य योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास सीसीएनए सर्टिफिकेट के साथ निर्धारित क्षेत्र में तीन वर्ष का अनुभव हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 2 सितंबर

jobs in railtel corporation

इन पदों पर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये एवं एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये डीडी के माध्यम से रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, दिल्ली के पते पर देय होगा। आवेदन पत्र भर कर जमा करने की अंतिम तारीख 2 सितंबर, 2015 है।

पूर्ण रुप से भरे हुए आवेदन पत्र को डाक द्वारा रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, 6वीं मंजिल, ब्लाक 3, दिल्ली आईटी पार्क, शास्त्री पार्क, दिल्ली-53 के पते पर भेजें। भेजे गए लिफाफे के ऊपर आवश्यक रुप से 'टेक्नीशियन (ओ.ऐंड एम) के लिए आवेदन' लिखा होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों का आवेदन पत्र में पद एवं क्षेत्र का नाम लिखा जाना एवं आवेदन पत्र को निर्धारित क्षेत्र में ही भेजा जाना आवश्यक है।

उम्मीदवार आवेदन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए रेलटेल की आधिकारिक वेबसाइट www.railtelindia.com पर लॉग ऑन करें। सफल उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार एवं शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed