फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in Ordnance Factory

यूपी में 10वीं पास की बंपर भर्ती, सैकड़ों पद खाली

Sun, 19 Apr 2015 08:23 PM IST
Updated Sun, 19 Apr 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
Jobs in Ordnance Factory

रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आर्डनेंस फैक्टरी, कानपुर में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 198 है। जिसमें टेलर, मशीनिस्ट, फिटर जनरल मेकैनिक, बढ़ई, फिटर इलेक्ट्रॉनिक्स, एग्जामिनर क्लोथिंग के पद शामिल हैं। निर्धारित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक के पास 10वीं या समकक्ष और पद से संबंधित तकनीकी प्रमाणपत्र का होना आवश्यक है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर अधिकतम 32 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए 5,200 से लेकर 20,200 रुपये व ग्रेड पे 1,800 रुपये वेतनमान दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन

इस तरह से करें आवेदन

Jobs in Ordnance Factory

विज्ञप्ति में प्रकाशित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक व योग्य आवेदक आर्डनेंस फैक्टरी, कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए हुए निर्देशों के अनुसार अपने आवदेन को जमा करें। ऑनलाइन आवदेन करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल कर संबंधित अधिकारी के नाम निर्धारित पते पर डाक द्वारा अंतिम तिथि से पूर्व भेजें। आवेदन पत्र के पहुंचने की अंतिम तिथि 07 मई, 2015 निर्धारित की गई है।

निर्धारित पदों पर सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति सहित अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। ऑनलाइन आवेदन करने व अन्य किसी जानकारी के लिए उम्मीदवार ‌आधिकारिक वेबसाइट www.parachutekanpur.gov.in पर लॉग्‍ा ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed