फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in national institute of open schooling

NCR में सरकारी नौकरी का मौका, 67 हजार रुपए तक सैलरी

Tue, 14 Jul 2015 07:42 AM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 07:42 AM IST
विज्ञापन
jobs in national institute of open schooling

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने कुल 72 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में सेक्रेटरी, डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, अकाउंट ऑफिसर, सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, ईडीपी सुपरवाइजर, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता व अनुभव को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत अधिकतम आयु पदों के अनुसार 27/37/25/56 वर्ष निर्धारित है।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित आवेदकों को पदों के अनुसार 9,300-34,800, 15,600-39,100, 37,400-67,000, 5,200-20,200 रुपये दिये जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त

jobs in national institute of open schooling

उपरोक्त पदों पर ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धार‌ित प्रारूप में भरे हुए आवेदन पत्र को सभी शैक्षिक व अन्य प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ संलग्न कर 'संयुक्त निदेशक (एडमिन), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग, ए-24/25, इंस्टीट्यूशनल एरिया, सेक्टर-62 नोएडा (उत्तर प्रदेश)-201309' के पते पर भेजें।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग को 500 रुपये और एससी/एसटी वर्ग को 150 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट 'सेक्रेटरी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग' के पक्ष में बनवाकर जमा करना होगा। विज्ञापित पदों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

निर्धारित पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त, 2015 है। पदों से संबंधित अन्य किसी प्रकार की जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.nios.ac.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed