फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in National Bal Bhavan

क्लर्क और स्टेनोग्राफर बनने का मौका, करें आवेदन

Sun, 17 May 2015 08:51 AM IST
Updated Sun, 17 May 2015 08:51 AM IST
विज्ञापन
Jobs in National Bal Bhavan

राष्ट्रीय बाल भवन ने विभिन्न खाली पदों पर सीधी व प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित की है। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 17 है। इन पदों में हिंदी अनुवादक, जूनियर इंस्ट्रक्टर, सीनियर इंस्ट्रक्टर, आर्टिस्ट, लोअर डिविजन क्लर्क, जूनियर स्टेनोग्रॉफर व अन्य पद शामिल हैं। विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। लोवर डिविजन क्लर्क व स्टेनोग्राफर के पदों के लिए 12वीं पास योग्यता निर्धारित की गई है। क्लर्क के पदों के लिए टाइपिंग का ज्ञान आवश्यक है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पदों के अनुसार निर्धारित किया गया है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 5,200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये और ग्रेड पे के तौर पर 2,800 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

Jobs in National Bal Bhavan

विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने का प्रावधान है। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप में दिए गए आवेदन पत्र को सही प्रकार से भरें। भरे हुए आवेदन पत्र को सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों की प्रतियों के साथ संलग्न कर 'राष्ट्रीय बाल भवन, कोटला रोड, नई दिल्ली-110002' के पते पर भेजें। आवेदन पत्र अंतिम तिथि से पहले प्राप्त होने पर ही स्वीकार किया जाएगा।

आवेदन पत्र निर्धारित पते पर पहुंचने की अंतिम तिथि 8 जून, 2015 है।‌ आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार राष्ट्रीय बाल भवन की आधिकारिक वेबसाइट www.nationalbalbhavan.nic.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed