फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in ministry of textile

कपड़ा मंत्रालय में नौकरी, जूनियर बुनकर और प्रिंटर के पद खाली

Sat, 12 Sep 2015 03:54 PM IST
Updated Sat, 12 Sep 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
jobs in ministry of textile

मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल के अंतर्गत बुनकर सेवा केंद्र ने जूनियर बुनकर, जूनियर प्रिंटर, अटेंडेंट जैसे पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इन सभी पदों पर कुल रिक्तियों की संख्या 14 है। शैक्षिक योग्यता एवं अनुभव को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी, जिसके तहत सरकारी सेवकों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


वेतनमान के तौर पर जूनियर बुनकर को 5,200-20,200 रुपये एवं 2,800 रुपये का ग्रेड पे, जूनियर प्रिंटर को 5,200-20,200 रुपये एवं 2,400 रुपये का ग्रेड पे एवं अटेंडेंट को 5,200-20,200 रुपये एवं 1,800 रुपये का ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर

jobs in ministry of textile

इन सभी पदों पर ऑफलाइन माध्यम से ही आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार पूर्णरुप से भरे हुए फोटो सहित आवेदन पत्र के साथ में आवश्यक प्रमाणपत्रों की प्रतियों को संलग्न कर 'डायरेक्टर(डब्ल्यूजेड) वीवर सर्विस सेंटर, 15-ए, मामा परमानन्द मार्ग, मुंबई-400004' के पते पर भेजें।

उक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं प्रैक्टिकल टेस्ट के जरिये किया जाएगा। पूर्ण रुप से भरे हुए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर, 2015 है। विज्ञप्ति से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्था की आधिकारिक वेबसाइट www.handlooms.nic.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed