फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in lic

LIC में 5000 पदों पर भर्ती, ऐसे करें परीक्षा की तैयारी

Sat, 27 Jun 2015 09:22 AM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
jobs in lic

सफलता सामयिकी का अगस्त अंक एलआईसी एडीओ परीक्षा 2015 को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। गौरतलब है कि एलआईसी में अप्रेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर (एडीओ) के 5,066 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है, जिसके लिए 19 एवं 25 जुलाई, 2015 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


परीक्षा की तैयारी में जुटे युवाओं को इस मॉडल पेपर की मदद से एक ओर जहां परीक्षा का पूरा पैटर्न समझने में आसानी होगी, वहीं वे अपनी तैयारी को भी कसौटी पर कस पाएंगे। उत्तर प्रदेश में आगामी महीनों में चकबंदी लेखपाल के लिए परीक्षा आयोजित होने वाली है।
विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए सामयिकी के नए अंक में सामाजिक और ग्रामीण विकास के खंड पर महत्वपूर्ण और परीक्षोपयोगी वनलाइनर तथ्यों का सिलसिलेवार संकलन किया गया है।

इस पत्रिका में प्रतियोगिता की तैयारी को ध्यान में रखते हुए अति महत्वपूर्ण विषय जैसे- भारत और विश्व, नियुक्ति, निधन, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिकी, खेल, सम्मान, जनरल नॉलेज, कंप्यूटर आधारित तथ्यों को भी स्थान दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या-क्या है इस अंक में?

jobs in lic

मध्य प्रदेश में आगामी महीनों में आयोजित होने जा रही परीक्षाओं के मद्देनजर राज्य से जुड़े परीक्षोपयोगी सामान्य ज्ञान के तथ्यों को विस्तारपूर्वक शामिल किया गया है। इस अंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश दौरा, आईफा अवॉर्ड 2015, फ्रेंच ओपन 2015 और जी-7 सम्मेलन को विस्तार से कवर किया गया है।

हल पेपर के खंड में इस बार 31 मई, 2015 को आयोजित 'यूपीएसएससी परीक्षा 2015', 16 अप्रैल, 2015 को आयोजित 'एचपीएसएसबी (10+2) क्लर्क परीक्षा' और 29 अप्रैल, 2015 को 'उत्तराखंड टीईटी परीक्षा (प्रथम)' के पेपरों का ‌हल दिया गया है।

इसके अलावा सामयिकी के अगस्त अंक में भूगोल और पर्यावरण, इतिहास, सम-सामयिक, राजव्यवस्‍था, विज्ञान और प्रौद्यौगिकी, राजनीति संबंधित तथ्यों के साथ माह की चुनिंदा महत्वपूर्ण खबरों का भी संकलन किया गया है। यह पत्रिका विद्यार्थियों को नवीनतम जानकारी से अवगत कराने में पूर्णतयः उपयोगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed