फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in himachal pradesh public service commision

125 सरकारी पदों पर नौकरी का मौका, सैलरी भी शानदार

Thu, 15 Oct 2015 08:16 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
jobs in himachal pradesh public service commision

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर, डिप्टी डायरेक्टर, वेटरनरी ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, लेक्चरर, एसोसिएट प्रोफेसर इत्यादि पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इन सभी पदों पर कुल रिक्तियों की संख्या 125 है।

विज्ञापन


इन विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की अधिकतम आयु 57 वर्ष, 50 वर्ष एवं 45 वर्ष (पदों के अनुसार) दी गयी है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इन सभी पदों पर शैक्षिक योग्यता एवं अनुभव को पदानुसार अलग-अलग विभाजित किया गया है।
विज्ञापन


वेतनमान के तौर पर प्रोफेसर को 37,400-67,000 रुपये एवं 10,000 रुपये का ग्रेड, असिस्टेंट प्रोफेसर को 37,400-67,000 रुपये एवं 8,900 रुपये का ग्रेड पे, एसोसिएट प्रोफेसर को 37,400-67,000 रुपये एवं 8,900 रुपये का ग्रेड पे, डिप्टी डायरेक्टर को 35,000 रुपये, लेक्चरर के पदों पर 21,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 7 नवंबर

jobs in himachal pradesh public service commision

इन सभी पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये एवं हिमाचल प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देंशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने जाने के बाद उसके प्रिंटआउट को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

योग्य आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा या साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन को देखते हुए किया जाएगा। विज्ञप्ति से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hp.gov.in पर लॉगऑन करें। आवेदन पत्र भर कर जमा करने की अंतिम तारीख 07 नवंबर, 2015 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed