66 हजार रुपए तक सैलरी, भरिए इस नौकरी का फॉर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजिनियर्स लिमिटेड ने रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 25 है जिनमें महा प्रबंधक, अतिरिक्त महा प्रबंधक, उप महा प्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक और कनिष्ठ प्रबंधक के पद शामिल हैं।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में परास्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। अनुभव और आयु सीमा को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
वेतनमान के तौर पर कनिष्ठ प्रबंधक पद के आवेदकों को 12,600 से 32,500 रुपये, वरिष्ठ प्रबंधक के आवेदकों को 29,100 से 54,500 रुपये, उप महा प्रबंधक के आवेदकों को 32,900 से लेकर 58,000 रुपये, अतिरिक्त महा प्रबंधक के आवेदकों को 36,600 रुपये से लेकर 62,000 रुपये और प्रबंधक पद के आवेदकों को 43,200 से लेकर 66,000 रुपये तक दिए जाने का प्रावधान है।
ऐसे करें आवेदन
विज्ञापित पदों पर केवल ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार जीआरएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार सावधानीपूर्वक आवेदन करें।
भरे हुए आवेदन पत्र के प्रिंटआउट के साथ डिमांड ड्राफ्ट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर 'पोस्ट बॉक्स नंबर 3076, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003' के पते पर भेजें। आवेदन शुल्क के तहत सामान्य व पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये व महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए किसी प्रकार के शुल्क का प्रावधान नहीं किया गया है।
ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 06 मई, 2015 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट www.grse.nic.in पर लॉग ऑन करें।