खुला नौकरी का पिटारा, सैकड़ों सरकारी पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्वास्थ्य समिति, जयपुर (राजस्थान) ने रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 240 है, जिनमें अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, एक्जीक्यूटिव कम डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि पद शामिल हैं।
विज्ञापित पदों पर भर्ती संविदा माध्यम से की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होना अनिवार्य है।
आयु की गणना 1 जून, 2015 से की जाएगी। विज्ञापित पदों पर आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को 8,000 रुपये, 9,000 रुपये तथा 10,000 रुपये पदानुसार दिए जाने का प्रावधान है।
जान लीजिए आवेदन करने का तरीका
इच्छुक उम्मीदवार विज्ञप्ति के साथ संलग्न आवेदन पत्र को विधिवत भरें। भरे हुए आवेदन पत्र को समस्त प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों और मूल प्रति के साथ संलग्न करें।
आवेदक जिस जिले के पद के लिए आवेदन करना चाहता है उस जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में निर्धारित तिथि व समय पर साक्षात्कार के लिए पहुंचे। साक्षात्कार की तिथि 10 जून, 2015 निर्धारित की गई है।
योग्य पाए गए आवेदकों का चयन साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन को देखते हुए किया जाएगा। निर्धारित पदों पर आवेदन करने के लिए या किसी प्रकार की जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.rajswasthya.nic.in पर लॉग ऑन करें।