फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in fire department

1,800 सरकारी पदों पर 10वीं पास की भर्ती

Fri, 13 Mar 2015 06:30 PM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
jobs in fire department

कर्नाटक स्टेट फायर एंड इमरेजेंसी सेवा ने विभिन्न पदों पर रिक्तयों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर योग्य भारतीय उम्मीदवारों से

विज्ञापन

आवेदन मंगाए गए हैं।

कुल विज्ञापित पदों में फायर स्टेशन ऑफीसर के 87 पद, फायरमैन के 1,324 पद, फायर ऑफिस ड्राइवर के 352 पद और ड्राइवर मैकेनिक के 97 पद शामिल हैं। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष है।
विज्ञापन


केवल फायर स्टेशन ऑफिसर के न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को नियम के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए उच्च वेतनमान का निर्धारण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

jobs in fire department

शैक्षिक योग्यता के तहत फायर स्टेशन ऑफिसर पद के उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो। अन्य पदों
के उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से दसवीं कक्षा पास की हो।

इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों का फिजिकल मानक परीक्षण, फिजिकल क्षमता परीक्षण, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिया जाएगा। लिखित परीक्षा एक अंकीय बहुविकल्पीय होगा और इसके लिए 90 मिनट की अवधि निर्धारित है। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 250 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार‌ किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकार ‌कर दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथ‌ि 7 अप्रैल, 2015 है। आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार http://ksfesonline.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed