फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in Education Department

सहायक अध्यापकों की भर्ती, 4 हजार पद खाली

Tue, 02 Dec 2014 12:02 PM IST
Updated Tue, 02 Dec 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
Jobs in Education Department

गुजरात स्टेट प्राइमरी एजुकेशन सेलेक्शन कमिटी ने राज्य में कक्षा 6 से 8 तक के लिए विद्यासहायकों (सहायक अध्यापक) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 4351 है। जिसमें गणित/विज्ञान के 3003 पद, भाषा के 548 पद व सामाजिक विज्ञान के 800 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास व शिक्षा क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री निर्धारित की गई है। अध्यापकों के सभी पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों को राज्य स्तर पर अध्यापक पात्रता परीक्षा पास होना अनिवार्य है। शिक्षा क्षेत्र से संबंधित अनुभवी उम्मीदवारों व उच्च शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में वरीयता प्रदान की जायेगी।
विज्ञापन


इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 8 दिसंबर, 2014 से की जायेगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

Jobs in Education Department

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये व अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन 27 नवंबर, 2014 से प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 दिसंबर, 2014 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट http://vidyasahayakgujarat.org/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed