फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in Bihar State Road Development Corporation Limited

नौकरी: सरकारी विभाग में 12वीं पास की भर्ती

Thu, 26 Feb 2015 03:52 PM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
Jobs in Bihar State Road Development Corporation Limited

बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। इन पदों में प्रबंधक, ऑफिस एग्जीक्यूटिव, एकाउंट्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, वाहन चालक व अनुसेवक के पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। प्रबंधक के लिए एमबीए, एग्जीक्यूटिव के लिए स्नातक तथा कंप्यूटर ऑपरेटर व अनुसेवक के पदों के लिए 12वीं पास तथा डीसीए डिप्लोमा निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


इन पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, वाहन चालक व अनुसेवक के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है। आयु की गणना 1 फरवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। प्रबंधक के पदों के लिए 25,000 से 30,000 रुपये तथा एग्जीक्यूटिव व कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 10,000 से 12,000 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन

योग्य अभ्यर्थी इस प्रकार से करें आवेदन

Jobs in Bihar State Road Development Corporation Limited

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा। आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। योग्य अभ्यर्थी आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की सत्यापित प्रति संलग्न कर 'द कॉर्पोरेशन ऑफिस, आरसीडी सेंट्रल मैकेनिकल वर्कशॉप कैम्पस, नियर पटना एयरपोर्ट, शेखपुरा, पटना-800014' के पते पर भेजें।

आवेदन पत्र को रजिस्ट्री/स्पीड पोस्ट अथवा हाथो-हाथ स्वीकार किया जाएगा। आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 04 मार्च, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.bsrdcl.bih.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed