फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in AIIMS

खुला नौकरी का पिटारा, एम्स में कई पदों पर भर्ती

Sun, 28 Jun 2015 03:17 PM IST
Updated Sun, 28 Jun 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन
Jobs in AIIMS

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली में विभिन्न पदों पर जगह खाली है। निर्धारित पदों में लेबोरेटरी तकनीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर और लैब अटेंडेंट के पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास लेबोरेटरी तकनीशियन पद के लिए बीएससी या एमएससी व साथ में एक वर्ष का अनुभव, डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए स्नातक व साथ में दो वर्षों का संबंधित क्षेत्र में अनुभव और लैब अटेंडेंट पद के लिए विज्ञान विषय के साथ 12वीं व न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास पदों से संबंधित अनुभव होना भी आवश्यक है। वेतनमान की गणना आईसीएमआर (icmr) के द्वारा निर्धारित की जाएगी।

विज्ञापन

आवदेन प्रक्रिया

Jobs in AIIMS

इन पदों पर ऑफलाइन व ई-मेल द्वारा दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है। निर्धारित पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अपने बायोडाटा को  निर्धारित ई-मेल renudhingraaiims@gmail.com पर भेजें। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए बायोडाटा के हार्डकॉपी को 'प्रोफसर रेनु ढिंगरा, कमरा नंबर- 1016/1017, डिपार्टमेंट ऑफ एटानॉमी, प्रथम तल, अकादमी ब्‍लॉक, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली-110029' के पते पर भेजें।

निर्धारित पदों पर आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 06 जुलाई, 2015 (3 बजे) है। पदों से संबंधित अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए एम्स की आधिकारिक वेबसाइट www.aiims.edu पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed