फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs for clerk in court

कोर्ट में क्लर्क की नौकरी का मौका, ग्रेजुएट छात्र भरें फॉर्म

Fri, 25 Sep 2015 04:03 PM IST
Updated Fri, 25 Sep 2015 04:03 PM IST
विज्ञापन
jobs for clerk in court

जिला न्यायालय, भिवानी में क्लर्क के पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इन सभी पदों पर कुल रिक्तियों की संख्या 31 है। शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों का किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से कला या विज्ञान अथवा समकक्ष विषय से स्नातक होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु हरियाणा सरकार के अनुसार निर्धारित की जाएगी। इन सभी पदों पर नियुक्तियां तदर्थ के आधार पर की जाएंगी।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार के निर्देशों एवं नीतियों के अनुसार आरक्षण प्रदान किया जाएगा। किसी भी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के न होने की स्थिति में नियुक्तियां सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों में से की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर

jobs for clerk in court

इन सभी पदों पर आवेदन पत्र ऑफलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट पर जाएं व दिए गए प्रारुप को डाउनलोड कर, उसे सावधानीपूर्वक भरें।

विधिवत रूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ में सभी आवश्यक संबंधित शैक्षिक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्न कर 'द सुपरिंटेंडेंट, ऑफिस ऑफ डिस्ट्रिक्ट ऐंड सेशन जज, भिवानी (हरियाणा)' के पते पर भेजें। योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन पत्र पूर्णरुप से भरकर जमा करने की अंतिम तारीख 05 अक्टूबर, 2015 है। विज्ञप्ति से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार भिवानी सेशन्स डिवीजन की वेबसाइट www.ecourts.gov.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed