फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs For 10th pass.

ऑर्डनेंस फैक्ट्री में 10वीं पास की भर्ती, भरें फॉर्म

Thu, 01 Oct 2015 06:31 PM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
Jobs For 10th pass.

भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय, ऑर्डनेंस केबल फैक्ट्री ने विभिन्न पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों में मशीनिस्ट के 34 पद, फिटर जरनल के 5 पद, एक्जामिनर के 4 पद, फिटर इलेक्ट्रिक के 4 पद, वायरमैन के 3 पद, फिटर पाइपर का 1 पद, फिटर ऑटो इलेक्ट्रिक का 1 पद एवं ग्राइंडर का 1 पद आदि शामिल हैं।

विज्ञापित पदों के लिए आवेदकों की शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदकों कों मान्यताप्राप्त विद्यालय से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अन्य योग्यताओं में एनसीवीटी द्वारा जारी संबंधित ट्रेड में एनएसी अथवा एनटीसी का प्रमाण पत्र धारक होना निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए आवेदकों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 32 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विज्ञापित पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान स्वरूप 5,200 रुपये प्रतिमाह से20,200 रुपये प्रतिमाह एवं 1,800 रुपये ग्रेड पे देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

Jobs For 10th pass.

विज्ञापित पदों पर आवेदन साधारण डाक से मान्य किए जाएंगे। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए अपेक्षित प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियों को पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन-पत्र के साथ संलग्न करके "महाप्रंबधक, आयुध केबल निर्माणी, चंडीगढ़-160002" के पते पर भेजें।

आवेदक यह सुनिश्चित करें कि उनका आवेदन पत्र प्रदर्शित पते पर 16 अक्टूबर, 2015 तक आवश्यक रूप से पंहुच जाएं। सामान्य वर्ग के आवेदक अपने आवेदन-पत्र के साथ महाप्रंबधक, आयुध केबल निर्माणी, चंडीगढ़ -160002 के पक्ष में देय, 50 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट अथवा पोस्टल ऑर्डर को आवश्यक रूप से भेजें।

आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए आवेदन नःशुल्क है। विज्ञापित पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए भारत सरकार, सुरक्षा मंत्रालय, ऑर्डनेंस केबल फैक्टरी, चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट www.ofbindia.gov.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed