फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs for 10th and 12th pass

शानदार सैलरी पैकेज पर 10वीं/12वीं पास की भर्ती

Fri, 05 Jun 2015 08:57 PM IST
Updated Fri, 05 Jun 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
jobs for 10th and 12th pass

राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान ने विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। पदों की कुल संख्या 14 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


इन पदों में डाटा एंट्री ऑपरेटर, तकनीशियन, फील्ड वर्कर, रिसर्च असिस्टेंट, ऑफिस असिस्टेंट, लेबोरेटरी अटेंडेंट, ऑफिस अटेंडेंट आदि शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं/12वीं/स्नातक (पदों के अनुसार अलग-अलग) तथा पद से संबंधित कंप्यूटर डिप्लोमा निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28/30 वर्ष पदानुसार निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर तकनीशियन को 16,650 रुपये, रिसर्च असिस्टेंट को 27,945 रुपये, डीईओ और ऑफिस असिस्टेंट को 16,560 रुपये, लेबोरेटरी और ऑफिस अटेंडेंट को 14,490 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून

jobs for 10th and 12th pass

विज्ञापित पदों पर ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित मापदंडों को पूरा करने वाले योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को भरें व साथ में शैक्षिक दस्तावेजों की प्रतियों को संलग्न कर 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च, सेक्टर-8, द्वारका, नई-दिल्ली-110077' के पते पर अंतिम तिथि से पूर्व भेजें।

विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 26 जून, 2015 निर्धारित की गई है। योग्य आवेदकों का चयन ‌लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन को देखते हुए किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए या किसी प्रकार की जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.mrcindia.org पर लॉग ऑन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed