फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   job vacancy in manipur high court

हाईकोर्ट में क्लर्कों की भर्ती, जल्द करें आवेदन

Mon, 02 Feb 2015 08:55 AM IST
Updated Mon, 02 Feb 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
job vacancy in manipur high court

उच्च न्यायालय, मणिपुर में लोवर डिविजन क्लर्क के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 27 निर्धारित की गई है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक या समकक्ष रखी गई है।

विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर से संबंधित प्रमाणपत्र व कंप्यूटर पर टाइप का ज्ञान होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 16 फरवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों के लिए 5,200 से 20,200 रुपये (ग्रेड पे 2000 रुपये) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन 29 जनवरी, 2015 से प्रारंभ है।

इस प्रकार से करें आवेदन

job vacancy in manipur high court

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। लिखित परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। जिसमें सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और गणित के प्रश्नपत्र शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर अंग्रेजी में टाइप परीक्षा गति उत्तीर्ण करनी होगी।

उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा। आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के आवेदकों को 700 रुपये व आरक्षित वर्ग को 500 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करना होगा।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.hcmimphal.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed