फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JOB VACANCIES IN INDIAN RAILWAY FOR 8TH PASSED

गुड न्यूजः अब 8वीं पास भी कर सकेंगे रेलवे में नौकरी

Sat, 30 Dec 2017 09:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sat, 30 Dec 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
JOB VACANCIES IN INDIAN RAILWAY FOR 8TH PASSED

रेल मंत्रालय ने स्वीकार किया है कि ट्रैक रखरखाव की नौकरी (ट्रैकमैन) के लिए आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता को संशोधित किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि इस पद के लिए भर्ती होने वाले अधिक योग्य होते हैं और काम करने में अनिच्छा दिखाते हैं। इस पद के लिए न्यूनतम शिक्षा योग्यता आठवीं थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 10वीं कर दिया गया था और अब एक बार फिर इसे 8वीं कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पढ़ेंः 12वीं पास के लिए CISF में नौकरी, 69 हजार सैलरी

विज्ञापन

न्यूनतम योग्यता को फिर से संशोधित किया गया

JOB VACANCIES IN INDIAN RAILWAY FOR 8TH PASSED

आवेदकों को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट सर्टिफिकेशन के लिए अनिवार्य बनाने को अब आवश्यक न्यूनतम योग्यता को फिर से संशोधित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के लिए आने वाले आवेदक अकसर कॉमर्स और विज्ञान से स्नातक और स्नातकोत्तर होते हैं।

रेलवे राज्य मंत्री राजेन गोहेने ने लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में कहा था कि रेलवे के पास पद के मुताबिक अधिक योग्य कर्मी हैं जबकि एक अधिकारी ने यह भी बताया कि ट्रैकमैन की नौकरी के लिए एमबीए और बीई इंजीनियर चयनित हो जाते हैं। ऐसे में वह लेबर की तरह ट्रैक पर नहीं चलना चाहते और आमतौर पर अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed