फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JOB VACANCIES IN AAI FOR 69 JUNIOR ASSISTANT POSTS

नौकरियां ही नौकरियांः AAI में नौकरी का मौका, जूनियर असिस्टेंट के 69 पद खाली

Wed, 03 Jan 2018 05:54 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Jan 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
JOB VACANCIES IN AAI FOR 69 JUNIOR ASSISTANT POSTS

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर असिस्टेंट के पदों पर विज्ञप्ति जारी की है। इसके तहत पदों की कुल संख्या 69 है। इन पदों पर ‌श्रेणी के अनुसार पदों की रिक्तियां विभक्त है। इन पदों पर अभ्यर्थियों से आवेदन ऑनलाइन मंगाएं गए हैं। इन रिक्त पदों के इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं...

विज्ञापन

www.aai.aero

महत्वपूर्ण तिथियां-
आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि: 16 दिसंबर, 2017
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथिः 15 जनवरी, 2018
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिः 17 जनवरी, 2018

पदः जूनियर असिस्टेंट
कुल पदः 69
श्रेणी के अनुसार पद इस प्रकार निर्धारित है-
श्रेणी  सामान्य ओबीसी(नॉन ‌क्रीमी लेयर) एससी    एसटी
रिक्तियां       30      10              28      01
शैक्षणिक योग्यताः आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यताप्राप्त बोर्ड से दसवीं पास की हो साथ ही न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ मैकेनिकल/ ऑटोमोबाइल/ फायर में तीन वर्षीय डिप्लोमा हो या न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं परीक्षा पास की हो। इसके अलावा भारी या हल्के वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस होना भी आवश्यक है। हल्के वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस 15 जनवरी, 2016 के बाद तथा
विज्ञापन

भारी वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस 15 जनवरी, 2017 के बाद जारी होना चाहिए।

आयु सीमाः इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 15 जनवरी, 2018 के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आयु सीमा में छूट: आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में अधिकतम छूट दिए जाने का प्रावधान इस प्रकार है-
- एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट है।
- अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट है।
- विभागीय कर्मचारियों के लिए आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट है।
- समान्य वर्ग की विधवाएं, तलाकशुदा महिलाओं और महिलाओं जो कानूनी रूप से अपने पतियों से अलग है और उनके पतियों ने पुनर्विवाह नहीं किया है उनके लिए आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दिए जाने का प्रावधान है।
- एससी, एसटी वर्ग की विधवाएं, तलाकशुदा महिलाओं और महिलाओं जो कानूनी रूप से अपने पतियों से अलग है और उनके पतियों ने पुनर्विवाह नहीं किया है उनके लिए आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दिए जाने का प्रावधान है।

आवेदन शुल्क: इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित/ अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तहत 400 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ विभागीय कर्मचारी/ महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है। आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेटबैंकिंग के माध्यम से करना होगा।

आवेदन प्रक्रियाः आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट 'www.aai.aero' पर जाकर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन करने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के प्रिंट आउट की एक फोटोकॉपी अपने पास रख लें।

चयन प्रक्रिया: आवेदकों का चयन कंप्यूटर बेस्ड (ऑनलाइन ) टेस्ट, सर्टिफिकेट्स/ डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, मेडिकल फिटनेस/ फिजिकल  मेजरमेंट टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमानः चयनित आवेदकों को 12,500-28,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

नोट- केवल वो उम्मीदवार जो असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, और त्रिपुरा के निवासी है, उपरोक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- चयनित उम्मीदवारों को उत्तर पूर्वी क्षेत्र में स्थित अलग-अलग एयरपोर्ट पर नियुक्त किया जाएगा।
 

HAL: 70 पदों पर विज्ञप्ति जारी


हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने टेक्निकल ऑपरेटर (फिटर/ वेल्डर/ ग्राइंडिंग/ टर्नर/ मोल्डिंग/ मिलिंग) एवं पॅरामेडिकल स्टाफ (ऑपरेशन  थिएटर टेक्निशिअन/ डेंटल हाइजीन) के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। टेक्निकल ऑपरेटर एवं पॅरामेडिकल स्टाफ के पदों के तहत रिक्तियों की कुल संख्या 70 है। इच्छुक अभ्यर्थी 08 जनवरी, 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं...


www.hal-india.com

महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 08 जनवरी, 2018
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 08 जनवरी, 2018
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अंतिम तिथि- 18 जनवरी, 2018
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि- 04 फरवरी, 2018
लिखित परीक्षा का स्थान- भुवनेश्वर

पदः  टेक्निकल ऑपरेटर
कुल पदः 68
ट्रेड के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है-

ट्रेड: ऑपरेटर फिटर
कुल पदः 22
शैक्षणिक योग्यताः 10वीं के साथ फिटर ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट और 10वीं के साथ फिटर ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट
या अन्य निर्धारित योग्यताएं

ट्रेड: ऑपरेटर वेल्डर
कुल पदः 16
शैक्षणिक योग्यताः 10वीं के साथ वेल्डर गैस एंड इलेक्ट्रिक ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट और 10वीं के साथ वेल्डर गैस एंड इलेक्ट्रिक ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट या अन्य निर्धारित योग्यताएं

ट्रेड: ऑपरेटर ग्राइंडिंग
कुल पदः 05
शैक्षणिक योग्यताः 10वीं के साथ मशीनिस्ट- ग्राइंडर ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट और 10वीं के साथ मशीनिस्ट- ग्राइंडर ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट या अन्य निर्धारित योग्यताएं

ट्रेड: ऑपरेटर टर्नर
कुल पदः 05
शैक्षणिक योग्यताः 10वीं के साथ टर्नर ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट और 10वीं के साथ टर्नर ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट या अन्य निर्धारित योग्यताएं

ट्रेड: ऑपरेटर मोल्डिंग
कुल पदः 18
शैक्षणिक योग्यताः 10वीं के साथ फाउंड्रीमैन/ मौल्डर ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट और 10वीं के साथ फाउंड्रीमैन/ मौल्डर ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट या अन्य निर्धारित योग्यताएं


ट्रेड: ऑपरेटर मिलिंग
कुल पदः 02
शैक्षणिक योग्यताः 10वीं के साथ मशीनिस्ट ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट और 10वीं के साथ मशीनिस्ट ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट या अन्य निर्धारित योग्यताएं

पदः पॅरामेडिकल स्टाफ
कुल पदः 02
ट्रेड के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है-
ट्रेड: ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन
कुल पदः 01
शैक्षणिक योग्यताः फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी विषयों के साथ बारहवीं पास और ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी में स्नातक डिग्री।

ट्रेड: डेंटल हाइजीन
कुल पदः 01
शैक्षणिक योग्यताःफिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी विषयों के साथ बारहवीं पास और डेंटल सर्जरी में बीएससी डिग्री।

आयु सीमाः इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 15 दिसंबर, 2017 के आधार पर की जाएगी।

 

आयु सीमा में छूट:
आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में अधिकतम छूट दिए जाने का प्रावधान इस प्रकार हैं-
श्रेणी                                  आयु सीमा में अधिकतम छूट
ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए                                                3 वर्ष
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए                               5 वर्ष
पीडब्ल्यूडी (सामान्य) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए                        10 वर्ष
पीडब्ल्यूडी (अन्य पिछड़ा वर्ग) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए                       13 वर्ष
पीडब्ल्यूडी (एससी, एसटी) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए                     15 वर्ष
जम्मू और कश्मीर राज्य के कश्मीर विभाजन में निवासी लोग                    5 वर्ष
(1 जनवरी, 1980 से 31 दिसम्बर 1989 के दौरान)

आवेदन शुल्कः इन पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ विकलांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया: इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट 'www.hal-india.com' पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया: इन पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमानः टेक्निकल ऑपरेटर के पदों के लिए चयनित आवेदकों को 15,910 रुपये एवं पॅरामेडिकल स्टाफ के पदों के लिए चयनित आवेदकों को  प्रतिमाह 16,820 दिए जाने का प्रावधान है।

नोट-उम्मीदवार वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ें। पूर्ण जानकारी के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरें। आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित वेबसाइट का अवलोकन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed