फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Job opportunity in BSF.

बीएसएफ में नौकरी का मौका, करें आवेदन

Tue, 30 Dec 2014 12:44 PM IST
Updated Tue, 30 Dec 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
Job opportunity in BSF.

सीमा सुरक्षा बल ने सहायक एयरक्राफ्ट मैकेनिक (सहायक सब इंस्पेक्टर) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इस पद के लिए कुल 45 रिक्तियां जारी की गई है।

विज्ञापन


इन पदों पर योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु सीमा में छूट दी गई है। आयु सीमा में छूट विभिन्न श्रेणियों के लिए भिन्न-भिन्न है।
विज्ञापन


वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2800 रुपये दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये का आईपीओ या डिमांड ड्राफ्ट एसबीआई की शाखा में जमा कराना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन की प्रक्रिया

Job opportunity in BSF.

शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में तीन वर्ष का डिप्लोमा किया हो या भारतीय वायु सेना की ओर से जारी की जाने वाली 'X' समूह का डिप्लोमा हासिल किया हो। साथ ही डिप्लोमा कोर्स पूरा होने पर दो वर्ष का एविएशन में अनुभव प्राप्त हो।

इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा का आयोजन 'द कमांडेंड, 25 बीएन, बीएसएफ, चावला कैंप, नजफगढ़ रोड, पोस्ट ऑफिस छावला, नई दिल्ली- 110071' के पते पर की जाएगी।

इस पद के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा आवश्यक दस्तावेजों की अभिप्रमाणित प्रति संलग्न कर 'डाइरेक्टर जनरल सीमा सुरक्षा बल, पीईआरएस डीटीई (भर्ती अनुभाग), ब्लॉक नं. 10, आठवीं मंजिल, सीजीओ कॉम्पलेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003' के पते पर 22 जनवरी, 2015 तक भेजें।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार http://www.sarkarinaukriupdates.com/2014/07/bsf-recruitment-2014.html पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed