12वीं पास को सरकारी नौकरी का मौका, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेटरी ने विभिन्न रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में विभिन्न विभागों में असिस्टेंट ग्रेड-III के 12 पद और जूनियर स्टेनोग्राफर के 04 पद शामिल है।
इन पदों पर शैक्षिक योग्यता के तहत 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पदों के अनुसार अलग-अलग अतिरिक्त योग्यता मांगी गई है। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 26 जून, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर वेतनमान के तौर पर 5,200-20,200 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए आवेदक एनएमएल की वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया को निर्देशों के अनुसार पूरा करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को संबंधित दस्तावेजों की फोटो कॉपी और निर्धारित डिमांड ड्रॉफ्ट के साथ संलग्न कर 'द कंट्रोलर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, सीएसआईआर-नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेटरी, बर्मामाइन्स, जमशेदपुर-831007' के पते पर भेजें।
आवेदन शुल्क के तौर पर आवेदकों को 100 रुपये डिमांड ड्रॉफ्ट के रूप में जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून, 2015 है। ऑनलाइन आवेदन के प्रिंट आउट को जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2015 है।
आवेदकों के चयन के लिए कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ऑनलाइन आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट http://www.nmlindia.org/Recruitment.html पर लॉग ऑन करें।