फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Job opportunities at indian Army.

सेना में नौकरी का सुनहरा मौका, 'भर्ती मेला' शुरू

Thu, 03 Dec 2015 08:02 AM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 08:02 AM IST
विज्ञापन
Job opportunities at indian Army.

सेना में नौकरी करने के लिए सुनहरा अवसर है। सेना ने भर्ती के लिए मेला शुरू कर दिया है। देश भर में यह मेला अलग-अलग तिथियों में लगाया जाएगा।

विज्ञापन


एक जिले का अभ्यर्थी दूसरे जिले में आवेदन नहीं कर पाएगा। इलाहाबाद में यह मेला 19 फरवरी और दो मार्च को आयोजित होगा। सेना ने इस संबंध में पूरी गाइडलाइन जारी कर दी है। सेना की वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


सेना का भर्ती मेला पूरे देश में कुल 49 स्थानों पर लगेगा। इसकी शुरुआत दो दिसंबर बुधवार से कोलकाता के बराकपोरा से हुई है। अंतिम मेला 15 मार्च को त्रिपुरा के अगरतला में लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिसंबर से हुई शुरुआत

Job opportunities at indian Army.

उत्तर प्रदेश में यह मेला मैनपुरी और मथुरा में पांच दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा। इस मेले में मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी एवं फिरोजाबाद जिले के अभ्यर्थी आवेदन करेंगे।

दूसरा मेला गोरखपुर और गाजीपुर में पांच जनवरी से लगाया लगाया जाएगा। यह मेला 19 जनवरी तक चलेगा। इसमें मिर्जापुर, गोरखपुर, जौनपुर, गाजीपुर एवं बलिया के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।

तीसरा मेला एक जनवरी से 15 फरवरी तक सहारनपुर में लगाया जाएगा, जिसमें सहारनपुर, जेपी नगर, गाजियाबाद, रामपुर, बागपत, मूरादाबा एवं मेरठ के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।

अभ्यर्थी अपने जिलों में ही कर सकते हैं आवेदन

Job opportunities at indian Army.

चौथा मेला 19 फरवरी से दो मार्च तक इलाहाबाद और फैजाबाद में लगाया जाएगा।

इस मेले में रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, कौशांबी और इलाहाबाद के अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रदेश में अंतिम और पांचवां भर्ती मेला छह मार्च से 20 मार्च तक फतेहपुर में आयोजित होगा।

इसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, उन्नाव, महोबा एवं चित्रकूट जिले के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए मानदंड भी निर्धारित हैं। सेना के जनसंपर्क अधिकारी बीके पांडेय ने कहा कि अभ्यर्थी इसकी विस्तृत जानकारी सेना के वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed