फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   job in forest department, governmet jobs in mp.

नौकरी: वन विभाग में सैकड़ों पदों पर भर्ती

Thu, 01 Jan 2015 10:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 01 Jan 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
job in forest department, governmet jobs in mp.

मध्यप्रदेश सरकार ने वन विभाग के अंतर्गत सहायक वन संरक्षक तथा वन क्षेत्रपाल के रिक्त पदों की भर्ती संयुक्त परीक्षा द्वारा किए जाने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


पदों की कुल संख्या 123 निर्धारित की गई है। इन पदों में सहायक वन संरक्षक के 23 पद व वन क्षेत्रपाल के 100 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक या समकक्ष निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 21 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


आयु की गणना 01 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों में सहायक वन संरक्षक के लिए 15,600 से 39,100 रुपये तथा वन क्षेत्रपाल के लिए 9,300 से 34,800 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस प्रकार से करें आवेदन

job in forest department, governmet jobs in mp.

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक क्षमता परीक्षण, साक्षात्कार व स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापित पदों हेतु दो दिवसीय ऑनलाइन परीक्षा 02 अगस्त, 2015 तथा 03 अगस्त, 2015 को इंदौर, भोपाल, जबलपुर तथा ग्वालियर स्थित निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी।

अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 14 जनवरी, 2015 से प्रारंभ होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी, 2015 निर्धारित की गई है।

आवेदन करने के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार www.mppsc.nic.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed