फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   job apply in upsc for engineer

यूपीएससी के जरिये होगी इंजीनियरों की नियुक्ति, ऑनलाइन करें आवेदन

Thu, 17 Mar 2016 06:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Mar 2016 06:27 PM IST
सार

  • फ्रेशर्स को मिलेगा मौका
  • 25 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
  • ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे

विज्ञापन
job apply in upsc for engineer
- फोटो : Getty Images

विस्तार

फ्रेशर्स को मिलेगा मौका
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियर के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। निर्धारित पदों की कुल संख्या 602 है। विज्ञापित रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या संस्‍थान से इंजीनियरिंग ‌में डिग्री होना अनिवार्य है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।  इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार या व्यक्तिगत परीक्षण के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों को सूचीबद्ध किया जाएगा। सूचीबद्ध किए गए आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इन दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का अंतिम चयन मूल प्रमाणपत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद होगा। 

 
25 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
उपरोक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्‍य व ओबीसी वर्ग को 200 रुपये जमा करने होंगे। महिलाओं समेत एससी/ एसटी/ निःशक्तजनों के लिए आवेदन शुल्क का कोई प्रावधान नहीं है। आवेदन शुल्क का भुगतान भारतीय स्टेट बैंक के किसी भी शाखा में नगद या निर्धारित बैंकों से नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2016 निर्धारित की गई है। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए www.upsc.gov.in या  www.upsconline.nic.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed