फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKSSB SI, Finance Department admit card 2024 releasing today at 4 PM, Link here to download

JKSSB SI Admit Card: आज जारी होगा जेकेएसएसबी एसआई भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड

Mon, 04 Mar 2024 01:41 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 04 Mar 2024 01:41 PM IST
सार

JKSSB SI Admit Card 2024: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी करने वाला है। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, वे आज से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
JKSSB SI, Finance Department admit card 2024 releasing today at 4 PM, Link here to download
जेकेएसएसबी एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JKSSB SI 2024: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड, वित्त विभाग में सब-इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए होनी वाली लिखित परीक्षा (ओएमआर) के लिए एडमिट कार्ड आज, 04 मार्च को जारी करेगा। बोर्ड आज शाम 04 बजे भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर अपलोड कर देगा। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए पंजीकरण किया है, वे आज शाम 04 बजे के बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सब-इंस्पेक्टर पद के लिए परीक्षा 10 मार्च को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र, जिनकी परीक्षा 10.03.2024 को निर्धारित है, जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट (www.jkssb.nic.in) पर 04.03.2024 को शाम 04:00 बजे से होस्ट किए जाएंगे।"

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, इसे नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके डाउनलोड कर सकेंगे:

  • आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एसआई एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

समस्या आने पर करें संपर्क

यदि उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय कोई समस्या आती है या कोई अन्य प्रश्न है, तो वे JKSSB को heipdesk.jkssb@gmail.com पर इस संबंध में लिख सकते हैं या JKSSB हेल्प डेस्क को 0191-2461335 (जम्मू) या 0194-2435089 (श्रीनगर) पर कॉल कर सकते हैं। हेल्प डेस्क केवल 04 मार्च से 10 मार्च 2024 तक कार्यालय समय के दौरान खुला रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed